Lok Sabha Elections 2019: बिहार में बोले PM- कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, हम 5 साल में कैसे कर पाते
पटना। लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई लोकसभा क्षेत्र से लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद गया में भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। खासकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि महामिलावटी नेताओं को यह बताना चाहिए कि उन्हें सेना के सपूतों पर भरोसा है या पाकिस्तान के कपूतों पर। उमर अब्दुल्ला के इस बयान से पूरा देश स्तब्ध है कि जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री चाहिए। इस पर पूरा विपक्ष चुप्पी साधे है और राजद-कंग्रेस सहित कोई विरोध नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक देश में एक साथ दो पीएम कैसे हो सकता है। पीएम ने गया के गांधी मैदान में कहा कि देश में पहले आए दिन बम धमाके होते रहते थे। कभी अहमदाबाद में, तो कभी हैदराबाद में। कभी दिल्ली में, तो कभी अयोध्या में बम धमाकों से लोग मारे जाते थे।
लोग सहमे रहते थे कि कब बम ब्लास्ट हो जाए पता नहीं, लेकिन मई 2014 में मोदी के आते ही ऐसी विध्वंसक ताकतें कहां चली गयीं। उन्होंने कहा कि पहले कुर्सी तंत्र के लिए मिलावटी लोग ऐसे आतंकवादियों को छोड़ देते थे, जब कड़ाई हुई तो वही लोग अब हिंदू आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं। विरोधियों को हमारी चौकीदारी से दिक्कत हुई तो महामिलावटी लोग चौकीदार को तरह-तरह की गालियां दे रहे हैं। लेकिन पूरी दुनिया चौकीदार के कामों को सराह रही है। पीएम मोदी ने जमुई में कहा कि 'कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो हम 5 साल में कैसे कर पाते? इसके लिए हमें और समय चाहिए!
गया में रैली से पहले अफरातफरी
गया में चुनावी रैली में संबोधन से पहले कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार यह भगदड़ खराब प्रबंधन की वजह से हुई है। पीएम मोदी को उम्मीद थी कि एनडीए कैंपेन की गया से बेहतर शुरुआत होगी। लेकिन लोगों के बैठने के लिए जितनी व्यवस्था की गई थी वह पर्याप्त नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications