कोलकाता रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया ढकोसला, कहा- 23 मई है एक्सपायरी डेट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोलकाता पहुंच हुए हैं। कोलकता में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि अपनी वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस आतंकवाद के सामने हमेशा सिर झुकाती रही है। टाडा हो या पोटा, याद करिये ये सब किसने हटाया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया ढकोसला

पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया ढकोसला

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र करार दिया है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के ढकोसला पत्र और देश की सुरक्षा के बीच मैं एक मजबूत दीवार बनकर खड़ा हूं। कांग्रेस की साजिशों को ये मोदी कभी कामयाब नहीं होने देगा। जब मैं कांग्रेस कहता हूं तो उनके इस पाप में कांग्रेस से निकले हुए तृणमूल वाले भी बराबर के भागीदार हैं। अब सत्ता की भूख में वो अलगाववादियों और आतंकवाद के खुलकर समर्थन में आती दिख रही है।

कांग्रेस के ढकोसला पत्र की एक्सपायरी डेट पहले से ही तय है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ढकोसला पत्र की एक्सपायरी डेट पहले से ही तय है और वह तारीख है 23 मई है। कांग्रेस भी गई और उसका ढकोसला पत्र भी गया। देश की जनता पहले ही इस पर अपना ठप्पा लगा चुकी है। पीएम ने कहा कि पांच वर्ष पहले किसी ने सोचा था कि पांच लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ होगा, सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिलेगा, कांग्रेस परिवार के घोटालों का हिसाब भी होगा, ये सब मोदी सरकार में मुमकिन हुआ है।

आपके वोट से हम विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना चाहते हैं

कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले बंगाल में एक मंच पर लगे मेले में कुछ लोगों को कहते सुना था मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। मोदी को जमकर गाली दी गई थी। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर गरीबों को घर और शौचालय देना गुनाह है, तो ये गुनाह मैंने किया है। पीएम ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आपके वोट के कारण आज हम देश के अंदर 72 सालों के गड्ढों को भर पाए हैं और 2019 में आपके वोट से हम विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना चाहते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+