राजीव गांधी पर बयान को लेकर चिदंबरम का मोदी पर निशाना, आपको कुछ पता भी है?

राजीव गांधी पर बयान को लेकर बोले चिदंबर, मोदी को कुछ पता ही नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व पीएम मरहूम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहने पर कांग्रेस नेती पी चिदंबरम ने उनकी जनकारी पर सवाल उठाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने कहा, प्रधानमंत्री को कुछ भी नहीं पता है क्या उन्होंने कुछ पढ़ा भी है? राजीव गांधी पर आरोपों को अदालत ने निराधार बताया था और भाजपा सरकार ने इसके खिलाफ अपील भी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर कहा था कि राजीव गांधी का जीवन भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। पीएम के बयान पर चिदंबरम ने ये बातें कही हैं।

पीएम ने सारी हदें पार कर दी हैं

पीएम ने सारी हदें पार कर दी हैं

पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, मोदी ने 1991 में शहीद हुए एक व्यक्ति (राजीव गांधी) को बदनाम करने के लिए शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं। क्या वह नहीं जानते कि राजीव गांधी के खिलाफ आरोपों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूरी तरह से निराधार कहा था, क्या उन्हें ये भी नहीं मालूम कि भाजपा सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर नहीं करने का फैसला किया था। चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी उनकी हताशा हार के उनके डर को दिखाती है।

शनिवार को नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिताजी को देश में गाजेबाजे के साथ मिस्टर क्लीन के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर खत्म हुआ था।

 मोदी छद्म राष्ट्रवादी: पटेल

मोदी छद्म राष्ट्रवादी: पटेल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा है कि जिनका राष्ट्रवाद छद्म है और जिनकी राजनीति लोगों को विभाजित करने पर आधारित है, वो राजीव गांधी और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को कभी नहीं समझेंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, जो व्यक्ति दुनिया में नही है उसके बारे में ऐसी घटिया टिप्पणी गाँजेबाज़ मोदी ही कर सकता है,चुनाव आयोग गाँजे की बिक्री पर रोक लगाये मोदी की जाँच कराओ नशे की हालत में भाषण दे रहे हैं।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

ये बोले प्रियंका और राहुल

ये बोले प्रियंका और राहुल

नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे। आपको बहुत सारा प्यार।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का अपमान किया है। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। मोदीजी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+