बिहार महागठबंधन में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें, बन रहे हैं दो फॉर्मूले!

भाजपा-जेडीयू के 50-50 फॉर्मूले के जवाब में अब महागठबंधन ने भी दो फॉर्मूला तैयार किए हैं।

नई दिल्ली। 2019 की सियासी जंग (Lok Sabha Elections 2019) के लिए राजनीतिक दलों के बीच म्यान से तलवारें खिंचने लगी हैं। एनडीए (NDA) का कुनबा मजबूत करने में जुटे भाजपा (BJP) अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में अपने सहयोगियों जेडीयू (JDU) और एलजेपी (LJP) के साथ सीटों का बंटवारा फाइनल कर चुनावी तैयारी के संकेत दे दिए हैं। एनडीए के बाद अब सियासी निगाहें बिहार (Bihar) के महागठबंधन पर टिकी हुई हैं। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के महागठबंधन में शामिल होने के बाद बिहार के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। सूत्रों की मानें तो महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की कवायद तेज हो गई है और भाजपा-जेडीयू के 50-50 फॉर्मूले के जवाब में महागठबंधन ने दो फॉर्मूले तैयार किए है।

महागठबंधन में बन सकता है 20:20 फॉर्मूला

महागठबंधन में बन सकता है 20:20 फॉर्मूला

सूत्रों की मानें तो बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी की ओर से 20:20 फॉर्मूले का इशारा दिया गया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर महागठबंधन में दो फॉर्मूलों पर विचार किया जा रहा है। इनमें से पहला फॉर्मूला, जो आरजेडी की ओर से सुझाया जा रहा है वो ये है कि महागठबंधन में सबसे बड़े दल आरजेडी को आधी यानी 20 सीटें दी जाएं और बाकी बची 20 सीटों में से कांग्रेस, आरएलएसपी, शरद यादव, हम व कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच बंटवारा हो। सूत्रों का कहना है कि इस फॉर्मूले के तहत बची हुईं 20 सीटों में कांग्रेस 8-12 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

ये है महागठबंधन का दूसरा फॉर्मूला

ये है महागठबंधन का दूसरा फॉर्मूला

इसके अलावा एक दूसरे फॉर्मूले को लेकर भी महागठबंधन के घटक दलों के बीच चर्चा चल रही है। हालांकि इस फॉर्मूले में आरजेडी के हिस्से में कम सीटें आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो खबर है कि दूसरे फॉर्मूले के तहत आरजेडी को केवल 18 सीटें देने पर विचार किया जा रहा है। बची हुई 22 सीटों में 8-12 कांग्रेस और बाकी सीटों पर कांग्रेस, शरद यादव, आरएलएसपी, हम व कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इन दोनों फॉर्मूलों को लेकर किसी भी दल की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही लालू प्रसाद यादव से चर्चा के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर फाइनल रणनीति बना ली जाएगी।

एनडीए में इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा

एनडीए में इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे का ऐलान किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे सांसद चिराग पासवान मौजूद थे। अमित शाह ने सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा और जेडीयू 17-17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रामविलास पासवान की पार्टी को लोकसभा की 6 सीटें दी गईं। अमित शाह ने कहा कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में रामविलास पासवान को एनडीए की ओर से प्रत्याशी बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+