लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी में नरेंद्र मोदी का रोड शो, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 अप्रैल) वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। मोदी ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरुआत की। वाराणसी से मौजूदा सांसद और भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का रोड शो लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया से गुजरते हुए दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। रोड शो के बाद मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करेंगे।

पीएम मोदी का यह रोड शो करीब 6 किमी लंबा है। मोदी के रोड शो में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता शामिल हैं। गुरुवार को रोड शो के बाद 26 अप्रैल को मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी 2014 के बाद यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मोदी के सामने कांग्रेस से अजय राय और सपा से शालिनी यादव चुनाव लड़ रही हैं। मोदी की सीट होने के चलते वाराणसी देशभर में चर्चा में है।
जानिए वाराणसी लोकसभा सीट का इतिहास, यहां से नरेंद्र मोदी लड़ रहे चुनाव
वाराणसी में 19 मई को सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में यूपी में वाराणसी के साथ-साथ महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोट पड़ेंगे।
17 वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव में तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। अभी मतदन के सात चरण बाकी हैं। उत्तर प्रदेश में भी सात चरणों में वोटिंग होनी है। नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications