केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का विवादित बयान, कार्यकर्ताओं को दिखाई आंख तो वह आंख सलामत नहीं रहेगी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। विवादित बयानबाजी के कारण ही चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ, आजम खान, मायावती और मेनका गांधी के प्रचार पर रोक लगा दिया था। जबकि ताजा मामला केंद्रीय मंत्री और गाजीपुर से सांसद मनोज सिंहा का है जिन्होंने एक चुनावी रैली में विवादित बयान दिया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर किसी ने उंगली उठाई तो वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।

मनोज सिन्हा का विवादित बयान

मनोज सिन्हा का विवादित बयान

गाजीपुर में मनोज सिन्हा एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रैली को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, 'बीजेपी का कार्यकर्ता अपराध-अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने को तैयार है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए, 4 घंटे में वो उंगली सलामत नहीं रहेगी।'

'बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाया तो वह आंख सलामत नहीं रहेगी'

मनोज सिन्हा ने कहा, 'कोई पूर्वांचल का अपराधी, किसी की औकात नहीं कि गाजीपुर की सीमा में आकर बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाएगा, वह आंख सलामत नहीं रहेगी। बता दें कि बसपा ने गाजीपुर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला मनोज सिन्हा से है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई से मनोज सिन्हा का मुकाबला

पूर्वांचल की इस हाईप्रोफाइल सीट पर 15 सालों के बाद अफजाल अंसारी और मनोज सिन्हा का मुकाबला होगा। इस सीट से कांग्रेस ने अधिवक्ता अजीत प्रताप कुशवाहा को टिकट दिया है। अफजाल अंसारी ने साल 2004 में मनोज सिन्हा को हराया था। मनोज सिन्हा ने साल 2014 के चुनाव में इस सीट से सपा उम्मीदवार शिवकन्या कुशवाहा को करीब 32 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता था। अफजाल के इस सीट से चुनाव लड़ने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प होता दिखा दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+