Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैनपुरी में एक मंच पर आए माया-मुलायम तो अखिलेश बोले- ये ऐतिहासिक क्षण, नेताजी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

Recommended Video

    24 साल की दुश्मनी भुलाकर Mainpuri में एक मंच पर Mulayam Singh और Mayawati | वनइंडिया हिंदी

    मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेहद खास तस्वीर सामने आई जब दो सियासी दिग्गजों मायावती और मुलायम सिंह यादव ने करीब 24 साल बाद एक साथ चुनावी मंच साझा किया। इस दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मैनपुरी से सपा उम्मीदवार और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए वोट की अपील जनता से की। मायावती के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक क्षण है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। नेताजी ने समाज को जगाने का काम किया है।

    अखिलेश बोले- मायावती का नेताजी बहुत सम्मान करते हैं

    अखिलेश बोले- मायावती का नेताजी बहुत सम्मान करते हैं

    अखिलेश यादव ने आगे कहा, "मैं मायावती को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जिताने की अपील जनता से की। ये ऐतिहासिक क्षण है। मायावती का नेताजी बहुत सम्मान करते हैं। मायावती ने आकर ऐसा मनोबल बढ़ाया कि अब महागठबंधन को कोई नहीं रोक सकता।" इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी वाले कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, जबकि जनता नया पीएम चाहती है। देश अभी नाजुक दौर से गुजर रहा है। ये चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। लोगों के साथ धोखा हुआ है। हमारे देश के किसान दुखी हैं।"

    'पीएम मोदी कागज में पिछड़े हैं, हम जन्म से पिछड़े हैं'

    'पीएम मोदी कागज में पिछड़े हैं, हम जन्म से पिछड़े हैं'

    अखिलेश यादव ने कहा, "मैनपुरी के लोगों के लिए सपा-बसपा ने दिल्ली करीब कर दिया है। अब आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप गठबंधन को दिल्ली के करीब ले जाएं। जहां हमें सबको न्याय और सम्मान दिलाना है वहीं हमें देश के प्रधानमंत्री जी की चौकी भी छीननी है - तभी देश में खुशहाली आ सकती है। भाजपा के राज में क़ानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आज पांच साल बाद पता चला कि चायवालों की चाय कैसी निकली।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "पीएम मोदी कागज में पिछड़े हैं, हम जन्म से पिछड़े हैं। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीतेंगे। नौजवानों का भविष्य खतरे में है। हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है।"

    मैनपुरी रैली में मायावती के लिए मुलायम सिंह यादव ने कही ये बड़ी बात

    मैनपुरी रैली में मायावती के लिए मुलायम सिंह यादव ने कही ये बड़ी बात

    वहीं मैनपुरी रैली को संबोधित करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा, "आज मायावती आई हैं, उनका हम स्वागत करते हैं, आदर करते हैं। मायावती का बहुत सम्मान करना हमेशा, क्योंकि समय जब भी आया है तो मायावती ने हमारा साथ दिया है। हमें खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए वो आई हैं।" इस दौरान मायावती ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन्होंने (मुलायम सिंह यादव) सपा के बैनर तले यूपी में सभी समाज के लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ा है। ये पीएम मोदी की तरह नकली व फर्जी पिछड़े वर्ग के नहीं है। मुलायम सिंह यादव असली हैं, जन्म-जात पिछड़े वर्ग के हैं।"

    अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+