सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, जानिए हर चरण की अहम तारीखें

चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानिए लोकसभा चुनाव की मुख्य तारीखें।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। 17वीं लोकसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जानिए अलग-अलग चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की मुख्य तारीखें।

पहले और दूसरे चरण की तारीखें

पहले और दूसरे चरण की तारीखें

पहला चरण:- 22 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 11 अप्रैल 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

दूसरा चरण:- 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 18 अप्रैल 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

तीसरे और चौथे चरण की तारीखें

तीसरे और चौथे चरण की तारीखें

तीसरा चरण:- 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 23 अप्रैल 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

चौथा चरण:- 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 29 अप्रैल 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

5, 6 और 7वें चरण की तारीखें

5, 6 और 7वें चरण की तारीखें

पांचवां चरण:- 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 6 मई 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

छठां चरण:- 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 12 मई 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

सातवां चरण:- 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतदान की तारीख- 19 मई 2019
चुनाव परिणाम की तारीख- 23 मई 2019

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+