Bhopal Election Result 2019: भोपाल सीट पर पिछड़े दिग्विजय सिंह, साध्वी प्रज्ञा आगे
नई दिल्ली। आज यानि गुरुवार को 2019 को लोकसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में देश की अहम लोकसभा सीट में शामिल भोपाल सीट पर बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह है। दिग्विजय सिंह प्रज्ञा से 8329 वोटोंं से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश के भोपाल सबसे अधिक 30 उम्मीदवा हैं। इस सीट पर 12 मई को कुल 65.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 1957 से अब तक का रिकॉर्ड देखें तो मतदान का ये आंकड़ा सबसे अधिक है। साल 2014 में यहां 57.79 फीसदी मतदान हुआ था।

बता दें कि डाक पत्रों के बाद ही ईवीएम की गिनती शुरू होगी। फिलहाल प्रज्ञा डाकपत्रों की गिनती में आगे चल रही हैं। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर बीते दिनों अपने विवादित बयानों के चलते जमकर घेरी गई थीं। यहां तक कि उन्हें टिकट दिए जाने को लेकर बीजेपी को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Results 2019 Live: बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे
गौरतलब है कि भोपाल की इस सीट पर बीते तीन दशकों से बीजेपी का ही कब्जा रहा है। 1984 से ये बीजेपी के पास है। इससे पहले इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। पूर्व मुख्य सचिव रहे स्वर्गीय सुशीलचंद वर्मा यहां से 4 बार सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार के चुनावों में उमा भारती और कैलाश जोशी यहां से जीते हैं। वहीं 2014 के लोकसाभा चुनाव में आलोक संजर यहां से जीते थे।
यह भी पढ़ें- जानिए मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications