Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Live: जीत के बाद मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी, लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से 'मोदी लहर' देखने को मिली, नतीजों को देखकर साफ हो गया कि अभी भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। बीजेपी ने न केवल अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया बल्कि कई राज्यों में क्लीन स्वीप किया। इनमें देश की राजधानी दिल्ली और हिमाचल समेत कई और राज्य हैं। इन राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, कई हाईप्रोफाइल सीटों पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा है, उन्हें स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी है।

Results2019 Live: जीत पर बोले PM मोदी- नए भारत के लिए जनादेश

LIVE Feed
10:56 PM, 26 May

असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अपने पद ये इस्तीफा दे दिया है। बोरा ने कहा कि जिस तरह की हार असम में कांग्रेस की हुई है उसके बाद मैं पद पर रहूं ये मुझसे नहीं होगा।

10:50 PM, 26 May

दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव में हमें कम वोट मिले लेकिन विधानसभा में लोग हमें फिर से चुनना चाहते हैं।

10:46 PM, 26 May

वायएसआर प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने भाजपा नेता राम माधव से मुलाकात की है। रेड्डी की पार्टी ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा में भारी जीत हासिल की है।

9:17 PM, 26 May

अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने गांधीनगर पहुंच गए हैं। गांधीनगर स्थित आवास पर वो अपनी माता हीराबेन से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

9:15 PM, 26 May

अहमदाबाद के भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद अपनी मां से मिलने गांधीनगर के लिए रवाना हुए मोदी।

8:46 PM, 26 May

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी के भाजपा दफ्तर पहुंचने के बाद यहां समर्थकों का हुजूम उमड़ आया। इस दौरान मोदी और शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया।

7:56 PM, 26 May

अहमदाबाद में मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया।

7:55 PM, 26 May

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में चुनावी पंडित भी फेल हो गए किसी को भाजपा की इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं था। जब मैंने 300 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही तो मजाक उड़ाया गया लेकिन ये सच हुआ।

7:53 PM, 26 May

नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा कि जिस तरह की घटना सूरत में बच्चों के साथ हुई उसके बाद वो इस प्रोगाम में नहीं आना चाहते थे लेकिन कर्तव्य समझ आये।

7:30 PM, 26 May

अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा कि लोग आज यहां हमारे स्वागत के लिए आये हैं। लेकिन सूरत के आग हादसे में बच्चों की मौत के बाद हम शोकाकुल भी हैं।

7:17 PM, 26 May

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा कि राज्य की सभी सीटें जीतने के बाद नरेंद्र मोदी यहां आए हैं, कार्यकर्ता इतनी ताकत के उनका स्वागत करें कि आवाज पश्चिम बंगाल तक पहुंचे।

6:31 PM, 26 May

गुजरात पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ हैं।

6:23 PM, 26 May

गुजरात

पीएम मोदी का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. सीएम विजय रुपाणी, बीजेपी चीफ अमित शाह और पूरी गुजरात कैबिनेट ने उनका स्वागत किया.

5:43 PM, 26 May

नई दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

4:33 PM, 26 May

नवीन पटनायक ने ओडिशा में सरकार गठन का दावा पेश किया

3:05 PM, 26 May

जगन मोहन रेड्डी बोले-250 सीटों पर सिमटती बीजेपी तो हालात अलग होते

2:32 PM, 26 May

नरेंद्र मोदी के साथ आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी जाएंगे गुजरात।

12:35 PM, 26 May

नई दिल्ली

वाईएसआरसीपी प्रमुख जिनके 30 मई को एपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, उन्होंने आज को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

12:34 PM, 26 May

नई दिल्ली

वाईएसआरसीपी प्रमुख जिनके 30 मई को एपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, उन्होंने आज को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

12:34 PM, 26 May

नई दिल्ली

वाईएसआरसीपी प्रमुख जिनके 30 मई को एपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, उन्होंने आज को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

10:41 AM, 26 May

नई दिल्ली

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जीत की बधाई

10:41 AM, 26 May

दिल्ली

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

9:45 AM, 26 May

आंध्र प्रदेश

विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आज वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन रेड्डी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जगन को जीत की बधाई पहले ही पीएम दे चुके हैं।

8:36 AM, 26 May

उत्तर प्रदेश

अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत के बाद करीबी कार्यकर्ता पर हमला, गोली मारकर की हत्या

8:34 AM, 26 May

महाराष्ट्र

अशोक चव्हाण ने की राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश

8:34 AM, 26 May

गुजरात

अहमदाबाद के खानपुर में बीजेपी दफ्तर जाएंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

8:34 AM, 26 May

ओडिशा

नवीन पटनायक ने आज बुलाई BJD के विधायक दल और संसदीय दल की बैठक

8:33 AM, 26 May

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी चुनावी नताजों पर आज करेगी मंथन, सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक।

11:57 PM, 25 May

नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार का मंत्र सबका साथ सबका विकास का रहा है और वो इसी के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

9:59 PM, 25 May

राष्ट्रपति से मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनादेश मिला है, लोगों की उम्मीदें बहुत हैं। वो इन पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+