Live: पश्चिम बंगाल में बोले मोदी, दीदी यहां विकास के रास्ते में स्पीड ब्रेकर

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मचा सियासी बवाल, क्या दिल्ली में होगा आप और कांग्रेस का गठबंधन, पढ़िए लोकसभा चुनाव का हर अपडेट।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सियासी बवाल मच गया है। घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा खत्म करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन ना होने की दशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन नाराज हो गए हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। पढ़िए लोकसभा चुनाव का पल-पल का लाइव अपडेट।

election live

LIVE Feed
Apr 03, 2019, 7:30 PM IST

ममता बनर्जी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की एक्सपायरी डेेट आ गई है। अब ये सरकार जा रही है। पांच साल उनके पास मौका था लेकिन गरीब, किसान के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
Apr 03, 2019, 6:12 PM IST

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के सुंदबनी में कहा कि विपक्ष के लोग कश्मीर का भूगोल बदलना चाहते हैं,जो वो नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एयरस्ट्राइक पर राहुल गांधी के गुरू ऐसे परेशान हुए जैसे वो इनके चचेरे भाई हों।
Apr 03, 2019, 5:08 PM IST

नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में कहा है कि कुछ लोग मोदी विरोध में देश का विरोध करने लगे हैं। विपक्ष के ये नेता आतंकियों की लाशें गिनने को कहते हैं और सेना पर सवाल करते हैं।
Apr 03, 2019, 5:06 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें पांच उत्तर प्रदेश और एक महाराष्ट्र की सीट के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है।
Apr 03, 2019, 3:58 PM IST

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधीनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीदी पश्चिम बंगाल के विकास के रास्ते में स्पीड ब्रेकर हैं।
Apr 03, 2019, 3:43 PM IST

एक तरफ चौकीदार का झूठ कि हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए और दूसरी तरफ कांग्रेस का सच, हिंदुस्तान के 20 फीसदी गरीब लोगों को पांच साल में 3 लाख 60 हजार रुपए: राहुल गांधी
Apr 03, 2019, 3:43 PM IST

असम के बोकाखाट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली, खातों में 15 लाख की बात को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
Apr 03, 2019, 3:39 PM IST

यूपी के बागपत में चुनावी रैली में बोले सीएम योगी, ऐसा शर्मनाक दृश्य देश के सामने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पैदा करना चाहते हैं
Apr 03, 2019, 3:39 PM IST

यूपी के बागपत में सीएम योगी की रैली, कहा- कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि जैसे शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ कर उसे हाइजैक कर लिया है
Apr 03, 2019, 12:47 PM IST

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए जारी की चार लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, कोलकाता उत्तर, तमलुक, घाटल और आसनसोल में घोषित किए उम्मीदवार
Apr 03, 2019, 12:46 PM IST

जम्मू कश्मीर: पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया
Apr 03, 2019, 12:42 PM IST

कश्मीर के हालातों के लिए अगर कोई एक आदमी जिम्मेदार है तो वो इस देश का प्रधानमंत्री जिम्मेदार है: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद
Apr 03, 2019, 12:41 PM IST

केरल: भारत धर्म जनसेना के अध्यक्ष और वायनाड से एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लप्पल्ली ने दाखिल किया अपना नामांकन
Apr 03, 2019, 11:17 AM IST

नीती आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने चुनाव आयोग को दिया जवाब, कहा- मैंने केवल एक अर्थशास्त्री के तौर पर टिप्पणी की
Apr 03, 2019, 11:13 AM IST

अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, कहा- हम सिर्फ एक वादा करके उसे दशकों तक लटकाए रखने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि पूरी ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं
Apr 03, 2019, 11:11 AM IST

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने 'NAMO TV' को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगा जवाब
Apr 03, 2019, 11:09 AM IST

मुंबई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा बोले- अल्पसंख्यकों के खिलाफ है शिवसेना, कुछ साल पहले जैन मंदिर के बाहर शिवसेना ने पकाया था मीट
Apr 03, 2019, 11:07 AM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सपा प्रत्याशी आरआर बंसल का बयान, कहा- जो लोग वोट नहीं डाल रहे, उनकी पर्ची ले आना और वोट डाल देना
Apr 03, 2019, 11:03 AM IST

मेरठ में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता का विवादित बयान, कहा- स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर जाने लगी और कितने अच्छे दिन चाहिएं
Apr 03, 2019, 11:02 AM IST

आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी ने दी थी मैदान भरने की चुनौती
Apr 03, 2019, 11:00 AM IST

सूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस के घोषणापत्र के कवर पेज पर छपी राहुल गांधी की छोटी तस्वीर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+