मोदी के मंत्री क्यों मिटा रहे हैं कमल का फूल?
एर्नाकुलम (केरल)। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देशभर में सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री केजे अल्फोंस दीवार पर बने अपनी ही पार्टी के चुनाव चिन्ह 'कमल का फूल' को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, केरल में सभी लोकसभा सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। अब वोटों की गिनती का काम बाकी है, जो कि सभी सात चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद 23 मई को होगा। केरल में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल शुरू की है। लोकसभा प्रत्याशी चुनाव होने के बाद अब अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में जुट गए हैं।

सफाई अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ने दीवार से हटाए 'कमल के फूल'
लोकसभा चुनाव के दौरान जहां केरल में अभी तक विरोधी दलों के पार्टी उम्मीदवार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे थे, वहीं अब चुनाव के बाद ये उम्मीदवार दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रदेश में सफाई अभियान शुरू किया है। इसमें सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों ने चुनाव संबंधित सामग्री की रिसाइकलिंग करने समेत उन दीवारों को भी साफ करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है, जिन पर राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह, पर्चे या फिर पोस्टर लगाए गए थे।
(PHOTO CREDIT- Hindustan Times)

चुनाव के बाद केरल में शुरू हुआ सफाई अभियान
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, केरल के एर्नाकुलम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस को भी गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र की एक दीवार को साफ करते हुए देखा गया था। इस दौरान अल्फोंस दीवार पर बने बीजेपी के चुनाव चिन्ह 'कमल के फूल' को साफ करते नजर आए। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर महसूस होता है कि किसी को भी पोस्टर लगाकर या दीवार पर पेंटिंग करके इन्हें गंदा नहीं करना चाहिए।

केरल में इस बार बंपर वोटिंग, 77.68 फीसद हुआ मतदान
बता दें कि केरल की सभी 20 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गए। इसके बाद एर्नाकुलम लोकसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के उम्मीदवार पी. राजीव ने सभी समर्थकों से व्हाट्सएप ग्रुप पर खास अभियान की शुरुआत की। इसे नाम दिया गया अब 'एर्नाकुलम को स्वच्छ बनाएं।' पी. राजीव ने अभियान में अपने समर्थकों से अपील की है कि वो दीवारों पर की गई चित्रकारी और पोस्टरों को दो दिन के अंदर साफ कर दें।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications