Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुलायम के साथ मंच पर मायावती ने कही ये 15 बड़ी बातें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मैनपुरी की रैली में मुलायम सिंह यादव के साथ मंच सांझा करते हुए कुछ बड़ी बातें कही।

नई दिल्ली। यूपी के मैनपुरी में आयोजित सपा, बसपा और आरएलडी के महागठबंधन की रैली में शुक्रवार को 24 साल बाद बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक ही मंच पर आए। मंच पर तीन कुर्सियां मुख्य तौर पर मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव के लिए लगाईं गई थी। इन कुर्सियों पर बीच में मायावती और उनके दाएं बाएं अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव बैठे। रैली में जुटी भीड़ को देखकर गदगद नजर आईं मायावती ने पहली बार कुछ देर के लिए बिना पढ़े भाषण दिया। मायावती ने जहां लोगों से महागठबंधन को वोट देने की अपील की तो वहीं भाजपा और मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। पढ़िए मायावती के भाषण की मुख्य बातें।

'गेस्ट हाउस कांड के बाद भी साथ क्यों आए'

'गेस्ट हाउस कांड के बाद भी साथ क्यों आए'

1: मायावती ने मैनपुरी की रैली में कहा कि आज जो लोगों की अपार भीड़ यहां पहुंची है, मैं सपा-बसपा-आरएलडी के सभी नेताओं व कार्यताओं का दिल से आभार प्रकट करती हूं।

2:- रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया और कहा कि देश के हालात बेहद खराब हैं और इसलिए देश हित में गेस्ट हाउस कांड के बाद भी हम लोग साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

3:- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज इस भीड़ के जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि आप इस बार मुलायम सिंह जी को ऐतिहासिक वोटों से जीत जरूर दिलाएंगे।

4:- रैली में मायावती ने कहा कि मैं गठबंधन के तहत यहां से चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह जी के बारे में कहना चाहूंगी कि इन्होंने सपा के बैनर तले सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ा है।

5:- मैनपुरी की रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की तरह ये नकली या फर्जी पिछड़े वर्ग के नहीं हैं। मुलायम सिंह जी जन्म से असली पिछड़े वर्गे के हैं।

'पिछड़ों के असली नेता हैं मुलायम'

'पिछड़ों के असली नेता हैं मुलायम'

6:- मायावती ने कहा कि मोदीजी ने सत्ता का दुरुपयोग करके अपनी अगड़ी जाती को पिछड़ा कर लिया था और अभी भी वे इनका (पिछड़ों का) हक मारने का काम कर रहे हैं।

7:- बसपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि एक नकली या फर्जी व्यक्ति ईमानदारी से जनता का भला नहीं करता है। पिछड़ों के असली व वास्तविक नेता मुलायम सिंह यादव हैं।

8:- रैली में मायावती ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बहुत से सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। हमें इन नकली लोगों से बचकर रहने की ज़रुरत है और यह भी ध्यान देना ज़रूरी है कि इनका असली नेता किसका हितैषी है।

9:- मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह के मूवमेंट को अखिलेश यादव पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। आप सभी लोग मुलायम सिंह को एक बार फिर से संसद में भेजें।

10:- मैनपुरी के मंच से मायावती ने कहा कि देश और राज्यों में कांग्रेस व भाजपा की गलत नीतियों की वजह से ही इन्हें कई बार सत्ता से बाहर होना पड़ा है। इन चुनावों में भाजपा की कोई भी नाटकबाजी, जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है।

'गरीब वर्ग के बेरोजगारों को देंगे नौकरी'

'गरीब वर्ग के बेरोजगारों को देंगे नौकरी'

11:- मायावती ने रैली में कहा कि भाजपा की चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी इनके काम नहीं आने वाली है। चाहे इनके सभी चौकीदार मिलकर कितना भी जोर क्यों ना लगा लें।

12:- मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा करते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा ने जो भी लुभावने वादे किए थे, ज़मीन पर उनका एक चौथाई काम भी पूरा नहीं हुआ है। भाजपा और उनके प्रधानमंत्री ने जनता को मुद्दों से भटकाने और गुमराह करने का काम किया है।

13:- मायावती ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे मोदीजी ने पिछली बार सौ दिनों के भीतर काला धन वापस लाकर गरीबों में बांटने का झूठा वादा किया था। क्या किसी को भी पिछले पांच सालों में पंद्रह लाख रुपये मिले?

14:- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ये लोग आपको गुमराह करने के लिए लुभावने वादे करेंगे, मगर आपको इनके बहकावे में नहीं आना है। कांग्रेस पूरे देश में घूम-घूम कर गरीबों को थोड़ी-सी आर्थिक मदद का आश्वासन दे रही है। हम सत्ता में आते ही गरीब वर्ग के बेरोजगारों को स्थाई नौकरी देने का काम करेंगे।

15:- मायावती ने कहा कि मोदीजी कुछ भी कहते हैं। उन्होंने गठबंधन को शराब की संज्ञा दी मगर आज भीड़ में बिना शराब के ही इतना नशा है कि वो भाजपा को जड़ से उखाड़ देना चाहती है।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में मुलायम कितने मजबूत, जानिए इस सीट का समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+