अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी डीआईजी ने डाला लोकसभा चुनाव के लिए पहला वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहला वोट शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीआईजी सुधाकर नटराजन ने डाला। 5 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी की एक चौकी पर डीआईजी नटराजन के बाद सर्विस वोटर्स ने मतदान किया। पोस्टल बैलेट के जरिए यो वोटिंग हुई। देश में 11 अप्रैल को 17 वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है।

30 लाख से ज्यादा सर्विस वोटर्स ने डालेंगे वोट

30 लाख से ज्यादा सर्विस वोटर्स ने डालेंगे वोट

आइटीबीपी की एनिमल ट्रांसपोर्ट स्कूल संस्था कर्मियों ने मतदान सीक्रेट पोस्टल बैलट के माध्यम से किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस इकाई ने शुक्रवार को सर्विस वोटर ने लोहितपुर, अरुणाचल प्रदेश में पोस्टल बैलेट से वोट दिया। इस साल 30 लाख से ज्यादा सर्विस वोटर्स पोस्टल बैलट के माध्यम से वोट डाल सकते हैं जो एक रिकॉर्ड होगा।

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान

पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान

वो मतदाता जो सरकारी अधिकारी, सैन्य बल, सशस्त्र पुलिस बल या विदेशों में नौकरी करते हैं। वो अपना मतदान पोस्टल बैलेट के जरिए कर सकते हैं। इनको सर्विस वोटर कहा जाता हैं। सर्विस वोटर इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से वोट डाल रहे है। ये सभी मतपत्र डाक के जरिए मतगणना में शामिल करने के लिए भेजे जाते हैं।

11 अप्रैल से19 मई तक मतदान

11 अप्रैल से19 मई तक मतदान

देश में 17 वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान, चौथा चरण 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का मतदान 6 मई को, छठा चरण 12 मई को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। 23 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+