अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा पर चला EC का डंडा, 'जैन धर्म' वाले बयान पर केस दर्ज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण के मतदान गुरुवार को पूरे हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव आयोग भी चुनावी आचार संहिता को लेकर काफी सख्त हो है और इसे तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई दक्षिण के कांग्रेस के प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा का है। चुनाव आयोग ने देवड़ा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज की है। जैन धर्म पर उनकी विवादित टिप्पणी के चलते उनपर ये कार्रवाई की गई है।

lok sabha elections 2019: ec files complaint against milind deora for violating mcc

दरअसल देवड़ा ने 4 अप्रैल को अपने एक भाषण में कहा था कि हमें वोट देकर शिवसेना के सबक सिखाईये। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले शिवसेना ने प्रयुशना त्यौहार के समय जैन मंदिर के बाहर मांस पकाकर धर्म का अपमान किया था। ऐसे में शिवसेना के उम्मीदवार अरविंद सावंत ने उनके आरोपों को झूठा बताया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी और बैंकर उदय कोटक मिलिंद देवड़ा का इस सीट पर जीत के लिए समर्थन कर रहे हैं। ये बात अजीब है क्योंकि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी राफेल सौदे को लेकर लगातार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर बने हुए हैं। वे अनिल पर सीधे आरोप लगा रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं। राहुल बार बार दोहरा रहे हैं कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को राफेल सौदे में 30 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे उड़ा रहा अचार संहिता की धज्जियां, ट्रेन टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर

जबकि मिलिंद देवड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें मुकेश अंबानी उनके लिए प्रचार करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे कह रहे हैं कि 'मिलिंद साउथ मुंबई के लिए सबसे सही शख्स है। मिलिंद को बांबे संसदीय सीट के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ताने-बाने की गहरी समझ है।'बता दें कि देवड़ा यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं और उनके विपक्ष में इस सीट से शिवसेना के अरविंद सावंत खड़े हुए हैं। हालांकि साल 2014 में सावंत ने मिलिंद को 1 लाख वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+