पोलिंग एजेंट को धमकाने का मामला, चुनाव आयोग का बाबुल सुप्रियो पर एफआईआर का आदेश
पोलिंग एजेंट को धमकाने का मामला, बाबुल सुप्रियो पर एफआईआर के आदेश
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मतदान के दौरान जबरन बूथ संख्या 199 में घुसने, पोलिंग एजेंट और अधिकारी को धमकी देने के लिए आयोग ने केंद्रीय मंत्री सु्प्रियों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। आसनसोल सीट पर चौथे चरण में सोमवार को मतदान हुआ है।

बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल के पोलिंग बूथ 199 पर मतदान शुरू होते ही चुनाव अधिकारियों पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया भी था। सोमवार को चौथे चरण में देशभर की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में आसनसोल समेत पश्चिम बंगाल की भी आठ सीटें शामिल हैं। आसनसोल में गायक से नेता बने केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का मुकाबला अभिनय की दुनिया से राजनीति में आईं तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मुनमुन सेन से है।
आसनसोल में मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार को तोड़ा गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके दोनों पार्टियों के समर्थकों वहां से भगाया। हिंसा में दर्जनभर से ज्यादा लोग जख्मी बताए गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया है।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications