साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ दिग्विजय को मिला इस दिग्गज नेता की पार्टी का समर्थन

दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भोपाल में एक दिग्गज नेता की पार्टी का समर्थन मिल गया है।

नई दिल्ली। देश की चर्चित लोकसभा सीटों में शुमार मध्य प्रदेश की भोपाल सीट (Bhopal Lok Sabha Seat) पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग अब दिलचस्प होती जा रही है। मंगलवार को कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के समर्थन में 'हठ योग' किया तो वहीं बुधवार को उनके रोड शो में 13 अखाड़ों के साधुओं ने हिस्सा लिया। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का साथ मिलने के बाद अब भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में जोर-शोर से जुटने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भोपाल में एक और राजनीतिक पार्टी का समर्थन मिल गया है।

लोकतांत्रिक जनता दल ने दिया समर्थन

लोकतांत्रिक जनता दल ने दिया समर्थन

मंगलवार को भोपाल में लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया। लोकतांत्रिक जनता दल के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों की सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव प्रकाश गवांदे, जिलाध्यक्ष विवेक जोशी समेत कई नेता मौजूद थे। इन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान लोकतंत्र के चारों स्तंभ कमजोर हुए हैं। लोकतंत्र को बचाए रखने और संवैधानिक संस्थाओं पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए उनकी पार्टी भोपाल में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन दे रही है।

शरद यादव को बुलाना चाहते थे दिग्विजय

शरद यादव को बुलाना चाहते थे दिग्विजय

आपको बता दें कि लोकतांत्रिक जनता दल, शरद यादव की पार्टी है। खबर है कि दिग्विजय सिंह चाहते थे कि शरद यादव खुद भोपाल आकर उन्हें समर्थन देने का ऐलान करें, लेकिन बिहार में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण शरद यादव स्वयं भोपाल नहीं आ सके। दरअसल शरद यादव मध्य प्रदेश के जबलपुर में छात्र राजनीति के दौरान काफी सक्रिय रहे थे। शरद यादव एक बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा सीताराम येचुरी और स्वामी अग्निवेश पहले ही दिग्विजय सिंह के समर्थन में भोपाल में जनसभा कर चुके हैं।

'मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं'

'मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं'

वहीं बुधवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रोड शो किया। बताया जा रहा है कि उनके रोड शो में 13 अखाड़ों के साधु-संतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कंप्यूटर बाबा भी रोड शो में दिग्विजय सिंह के साथ रहे। कंप्यूटर बाबा ने कहा, 'अगर भाजपा को भोपाल से किसी को चुनाव लड़ाना था तो उमा भारती को लड़ाते, शिवराज सिंह चौहान को लड़ाते या फिर नरेंद्र सिंह तोमर को लड़ाते, भाजपा ने देवी जी को बलि का बकरा बना दिया। भाजपा ने राम मंदिर बनाने का वादा किया था, लेकिन राम मंदिर के नाम पर धोखा दिया। अब अगर राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं।' इससे पहले मंगलवार को कंप्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों के साथ हठ योग भी किया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर क्या हैं जीत-हार के समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+