मोदी की ताकत उनकी इमेज, उसे खराब करके रहूंगा: राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर 4 चरणों में चुनाव हो चुके हैं, जबकि तीन चरणों में अभी बाकी है। चुनाव के बीच सियासी उठापटक जारी रहता है। इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र को लेकर कई बातों कही। इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मिस्टर मोदी और बीजेपी चुनाव नहीं जीत रही है। अगली सरकार कांग्रेस और UPA के साथ बनेगी।

न्याय योजना पर राहुल ने कहा कि इसका बोझ मीडिल क्लास पर नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी की तरह झूठे वादे नहीं करता। न्याय योजना से जरूरमंदों का लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी की ताकत उनकी इमेज है और मैं इसे खराब कर दूंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के छवि को खराब करने की दिशा में मैं शुरुआत कर चुका हूं। उन्होंने अपनी दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैस ले पर कहा कि मैं दो सीटों से चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अमेठी और वायनाड को लेकर कोई फैसला नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications