Lok Sabha Elections 2019: राहुल गांधी का भाजपा-AAP पर हमला, सीलिंग के लिए ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha elections 2019) के दौरान राजनेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने है। चुनाव से पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में मेगा रैली की और केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला किया।

Lok Sabha Elections 2019: Congress President Rahul Gandhi Attack Arvind Kejriwal and Modi on sealing issue

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को नुकसान हुआ। जीएसटी और सीलिंग ने दिल्ली में व्यापारियों की कमर तोड़ दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने क हा कि पिछले चुनाव में आम आदमी का स्लोगन था दिल्ली में केजरीवाल और हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी।

केजरीवाल के दरवाजे नरेंद्र मोदी के लिए खुले थे। उन्होंने कहा कि कभी आप दफ्तर में मैंने नहीं सुना 'चौकीदार चोर है'। उन्होंने आप के पोस्टर पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'हम काम करते हैं। वो काम रोकते हैं'। गौरतलब है कि 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में तहत दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+