अमित शाह के रोड शो में बवाल, टीएमसी और भाजपा, आज दोनों का विरोध प्रदर्शन

Recommended Video

    Kolkata में Amit Shah के Road Show में हुई हिंसक झड़प, TMC BJP CLash में कई घायल | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान बवाल होने के बाद टीएमसी और भाजपा आमने-सामने हैं। दोनों ही पार्टियों ने आज (बुधवार) विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे को इस हंगामे के लिए जिम्मेदार बताया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में तो भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

    lok sabha elections 2019, Clashes broke out Amit Shah roadshow, mamata banerjee, amit shah, Kolkata, West Bengal, bjp, tmc, लोकसभा चुनाव 2019, अमित शाह, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, भाजपा, ममता बनर्जी

    हिंसा की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ने विद्यासागर कॉलेज पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी ली। कॉलेज के पास ही अमित शाह के रोड शो के दौराम बवाल हुआ था, इसमें विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति भाजपा के लोगों ने तोड़ी है। ममता ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर हमारे महापुरुष हैं, उनकी मूर्ति का तोड़ा जाना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ममता ने बुधवार को इसके विरोध में रैली निकालने का ऐलान किया है।

    वहीं इस घटना को लेकर केंद्र में मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि ममता सरकार नहीं चाहती कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हों। वो उल्टा बीजेपी को दोष दे रही हैं। भाजपा हिंसा के विरोध में बुधवार को दिल्ली में सुबह साढ़े 10 बजे जंतर-मंतर पर बीजेपी धरना-प्रदर्शन करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि चुनाव आयोग कोलकाता की हिंसा पर चुप क्यों है। वह मूकदर्शन क्यों बना हुआ है। चुनाव आयोग को ठोस कदम उठाने चाहिए।

    क्या है पूरा मामला

    मंगलवार शाम को भाजपा अध्यक्ष अमित कोलकाता में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान बवाल हो गया। बताया गया है कि हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब कथित तौर पर शाह के वाहन पर डंडे फेंके गए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई जगहों पर अराजक तत्वों ने आगजनी और तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें पत्थरबाजी, हंगामा और आगजनी देखी जा सकती है।

    अमित शाह ने मामले को लेकर कहा कि कोलकाता रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखकर टीएमसी घबरा गई। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने जानबूझ कर रोड शो को खराब करने के लिए हंगामा किया। बता दें कि सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। 19 मई को होने वाले इस चरण से पहले यहां सभी पार्टियां अपने प्रचार में लगी हैं। यहां हिंसा भी लगातार हो रही है। अब तक हुए छह चरणों में भी हिंसा की खबरें आईं। टीएमसी और भाजपा के लोगों के बीच हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं।

    लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+