लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें संबित पात्रा का भी नाम है, जिन्हें पार्टी ने ओडिशा के पुरी से चुनाव मैदान में उतारा है। इनके अलावा गिरीश बापट को महाराष्ट्र के पुणे से टिकट दिया गया है। पार्टी की तीसरी लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 06, ओडिशा की 05, मेघालय की एक और असम की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 51 उम्मीदवारों की सूची भी की है। साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की सूची भी पार्टी ने जारी की है।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "हम 36 नए उम्मीदवारों की सूची लेकर आए हैं, जिनमें ओडिशा के भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा, वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी और हमारे प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम शामिल है। हम पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम जल्द से जल्द घोषित करना चाहते हैं और हम इस पर काम कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी की उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 51 उम्मीदवारों की सूची भी की है। साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की सूची भी पार्टी ने जारी की है। इसके अलावा मेघालय के सेलसेल्ला में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक उम्मीदवार का पार्टी की ओर से किया गया है।

तीसरी लिस्ट जारी करते हुए क्या बोले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए दो और सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने अपनी पहली सूची गुरुवार 21 मार्च को जारी किया। इस लिस्ट में 184 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। बीजेपी की पहली लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल था। वहीं दूसरी सूची शुक्रवार को जारी किया गया, इस लिस्ट में सिर्फ एक नाम ही शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+