लोकसभा चुनाव 2019: केरल के त्रिशूर से बीजेपी ने मलयालम फिल्म एक्टर सुरेश गोपी को दिया टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक पार्टियां विरोधियों को जवाब देने के लिए फील्डिंग सजाने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने मंगलवार को लोकसभा के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसमे भाजपा ने केरल के त्रिशूर से मलयालम फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने गुजरात से दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बीजेपी गुजरात की महसाणा सीट से शारदा बेन पटेल और सूरत से दर्शना जरदोश को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 377 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ओडिशा राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 11 और उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं, जिसके लिए वोटिंग 11 अप्रैल से होगी और 29 अप्रैल को समाप्त होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। बीजेपी ने अभी तक जो 377 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया ये सभी पहले चरण से लेकर चौथे चरण के लिए मतदान में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें- BJP ने जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-मुलायम के खिलाफ इन्हें दिया टिकट
जबकि तीन चरणों में शामिल सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान अभी बाकी है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी और 19 मई तक चलेगी। इसके बाद 23 मई को मतों की गिनती की जाएगी। बीजेपी ने सबसे पहले वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी और लखनऊ सीट से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी प्रमुख अमित शाह को गांधीनकर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अमित शाह ने गांधीनकर से नामांकन भी भर दिया है। इधर बुधवार को बीजेपी ने और सूची जारी की है जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसके मुताबिक भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतार है जबकि मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- मायावती मुफ्त में नहीं देती टिकट, हर एक की कीमत 15 करोड़: मेनका












Click it and Unblock the Notifications