मायावती मुफ्त में नहीं देती टिकट, हर एक की कीमत 15 करोड़: मेनका

सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता मेनका गांधी बुधवार को अपने कैम्पेन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमलावर दिखी। मेनका गांधी ने कहा कि मायावती मुफ्त में किसी को टिकट नहीं देती। उन्होंने हर टिकट पर कीमत रखी, वो कीमत है पंद्रह करोड़ रुपए।

Menka Gandhi attacked on Mayawati on ticket distribution

बुधवार मेनका गांधी शहर से पश्चिम की ओर कैम्पेन में थी जहां जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धम्मौर बाजार में एक सभा में मेनका गांधी ने आगे कहा कि आपके दूसरे उम्मीदवार बंदूकधारियों ने टिकट पाने के लिए 15 करोड़ दिए हैं। ये जो पंद्रह करोड़ देता है क्या ये वापस वसूलेगा या नहीं वसूलेगा? जब वो वसूलेगा तो कैसे वसूलेगा? मैं बताती हूं कैसे वसूलेगा। वो जाएगा हर गांव के प्रधान के पास, प्रधान जी मुझे चाहिए आप से हर महीने बीस हजार रुपए। प्रधान जी डर के मारे दे देंगे। उन्होंने कहा कि मैने जिंदगी में पंद्रह करोड़ रुपए नहीं देखे। मैं पांच अनाथ आश्रम चलाती हूं, अस्पताल चलाती हूं, बीसों चीज़े खुद चलाती हूं।

 Menka Gandhi attacked on Mayawati on ticket distribution

उन्होंने ये भी कहा कि तराजू के दो पलड़ा आमने-सामने हैं। एक तरफ मैं आपकी उम्मीदों को लेकर खड़ी हूं। अच्छे लोग खड़े हैं। आपके साथ सरकार खड़ी है। आगे सरकार बनेगी और दूसरी तरफ बंदूकधारी इंसान बैठा है जिसने सालों साल लोगों को सिर्फ डराने का काम किया है। आप लोग आजादी चाहते हैं या अपने अंदर डर चाहते हैं यह आपको तय करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+