दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक, पहले चरण की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम को दिल्ली में बैठक हो रही है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हो रही बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवीरों की पहली लिस्ट पर चर्चा होनी है। बैठक के बाद पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उन पर उम्मीदवीरों के नामों की घोषणा हो सकती है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर बैठक में खास बातचीत हो रही है। ये सीईसी की तीसरी बैठक है। भाजपा के मुख्‍य कार्यालय में मंगलवार को भी केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक की थी।

Lok Sabha Elections 2019 BJP CEC meeting in delhi narendra modi amit shah

भाजपा इससे पहले आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।सूत्रों ने बताया कि पार्टी बुधवार की शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी । पहली सूची में पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व 20-25 मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकता है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार देर रात 1 बजे तक बैठक हुई। अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और थावरचंद गहलोत शामिल थे। चुनाव समिति ने बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा समेत 12 राज्यों की लोकसभा सीटों के उम्‍मीदवारों पर चर्चा की।

भाजपा ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है जबकि कई दूसरी पार्टियां इस मामले में उनसे कापी आगे हैं और कई-कई लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में प्रत्याशी फाइनल करने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। देश में 11 अप्रैल से सात चरणों में आम चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+