रोड शो कर रहे अरविंद केजरीवाल को शख्स ने जीप पर चढ़कर थप्पड़ मारा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल को शख्स ने उस समय उनके करीब आकर थप्पड़ मारा, जब मोतीनगर में आम आदमी प्रत्याशी के पक्ष में रोडशो कर रहे थे। शनिवार को केजरीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान लाल टीशर्ट पहने शख्स उनकी जीप के बोनट पर पैर रखखर ऊपर चढ़ा और केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने शख्स को काबू किया।
आरोपी पुलिस हिरासत में
अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया। थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम सुरेश बताया गया है, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुके केजरवाल पर इस तरह के हमले
केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा एरिया के मोतीनगर में यह रोड़ शो कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स अचानक केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़ा और फिर थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल पर इस तरह के हमले का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान उन पर इस तरह के हमले हो चुके हैं।।
दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

दिल्ली में 12 मई को चुनाव
दिल्ली की सभी सात सीटों- चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली लोकसभी सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। 2014 में सभी सात सीटें भाजपा ने जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications