अमित शाह की ममता बनर्जी को दो टूक, बचा सकती हैं तो बचा लीजिए अपनी सरकार

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में भारतीय जनता पार्टी इस बार लगातार विपक्ष पर तीखे हमले कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को को चेताया है कि अगर आप अपनी सरकार बचा सकती हैं तो बचा लीजिए। हालांकि शाह ने साफ किया है कि हम आपकी सरकार को अस्थिर नहीं करेंगे, लेकिन जब खुद ही उनकी सरकार उनके खुद के वजन से गिरने लगे तो इसमे हम क्या कर सकते हैं। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के बयान का बचाव करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी को यह चेतावनी दी है।

पीएम मोदी ने किया था दावा

पीएम मोदी ने किया था दावा

दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान कहा था कि दीदी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि दीदी जब 23 मई को नतीजे घोषित होंगे, तब हर कहीं कमल खिलेगा और आपके विधायक आपको छोड़ देंगे। यहां तक कि आज भी दीदी आपके 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं। पीएम मोदी के इस बयान के बाद अमित शाह ने कहा कि दीदी राजनीतिक संकट के दौर से गुजरने वाली हैं।

दीदी की जिम्मेदारी अपने विधायक बचाएं

दीदी की जिम्मेदारी अपने विधायक बचाएं

शाह ने कहा कि यह ममता जी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सरकार को बचाएं, यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने विधायकों को एकजुट रखें। शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को अराजक प्रदेश बना दिया है। विधायक लोगों का गुस्सा देख सकते हैं। यह उन विधायकों के खिलाफ नहीं है, यह ममता बनर्जी, उनके भतीजे उनके गुंडों के खिलाफ है। शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार गिर सकती है और 23 मई को जब नतीजे घोषित होंगे तो सरकार बचाना असंभव हो जाएगा।

नतीजों के बाद विधायकों को एकजुट रख पाना होगा मुश्किल

नतीजों के बाद विधायकों को एकजुट रख पाना होगा मुश्किल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं चुनाव के नतीजों को लेकर किसी भी तरह का कोई विश्लेषण नहीं करना चाहता हूं लेकिन यह कहना चाहता हूं कि जब नतीजे आएंगे तो ममता बनर्जी को टीएमसी को एकजुट रख पाना असंभव होगा। शाह ने विपक्ष के उस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया है जिसमे भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि यह जनता के मत का अपमान है।

बंगाल में लोकतंत्र खत्म

बंगाल में लोकतंत्र खत्म

अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी विरोध की आवाज को गैर लोकतांत्रिक तरीके से दबा देना चाहती हैं। हमारे हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में लैंड नहीं करने दिया जाता है। मेरे हेलीकॉप्टर को एक घंटे देरी से पहुंचने दिया गया, ममता बनर्जी हर तरह के गैरकानूनी, अलोकतांत्रिक साधन अपना रही हैं। शाह ने साथ ही इस बात का भरोसा जताया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल घुसपैठियों, गुंडों का गढ़ बन गया है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+