जय श्रीराम का नारा लगाकर बोले अमित शाह- ममता दीदी, जो बन पड़ता है उखाड़ लो

जय श्रीराम का नारा लगाकर बोले शाह- ममता दीदी,अब जो उखाड़ लो

Recommended Video

    Amit Shah का Mamata Bannerjee पर वार, लगाउंगा Jai Shri Ram का नारा जो चाहे उखाड़ लो |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के घाटाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि लोग भगवान राम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो क्या पाकिस्तान में लेंगे। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाते हुए शाह ने कहा कि अब मेरा जो उखाड़ना हो उखाड़ लो। हाल ही में अपने काफिले के सामने भाजपा के झंडे लेकर जय श्रीराम के नारे लगाने पर ममता ने गुस्सा दिखाया था, इसी को लेकर शाह ने मंगलवार को उन पर निशाना साधा।

    जय श्रीराम का नारा लगाकर बोले, अब जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

    जय श्रीराम का नारा लगाकर बोले, अब जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

    अमित शाह ने अपनी चुनावी सभा में कहा, मैं देख रहा हूं कि पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम कहने वालों से ममता बनर्जी को परेशानी हो गई है। वो बताएं, आखिर जय श्रीराम भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। शाह ने मंच से जय श्रीराम के नारे लगवाए और कहा ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है उखाड़ लो, जो धारा लगानी है लगा दो। हमें जय श्रीराम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता।

    शाह ने कहा कि भाजपा की रैलियां रुकवाने के लिए ममता दीदी खूब जोर लगा रही हैं, उनकी रैलियां नहीं होने दी जा रही हैं। अमित शाह ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार फिर से बनने पर सबसे पहले नागरिकता संशोधन विधेयक लाया जाएगा और घुसपैठियों को देश के बाहर किया जाएगा।

    मोदी ने कहा था, जय श्री राम बोलने पर गिरफ्तार कर रहीं दीदी

    मोदी ने कहा था, जय श्री राम बोलने पर गिरफ्तार कर रहीं दीदी

    इससे पहले सोमवार को बंगाल की तमबुक में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जय श्री राम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार कर रही हैं। उनको भगवान का नाम लेना भी खटक रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आज मां सरस्वती की पूजा करने पर भी रोक लगाई जा रही है। साथ ही मोदी ने कहा कि मसूद अजहर के ग्लोबल आतंकी घोषित होने पर भी ममता बनर्जी खुश नहीं हुईं।

    पढ़ें- पश्चिम बंगाल की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    भाजपा और ममता बनर्जी में लगातार हो रही बयानबाजी

    भाजपा और ममता बनर्जी में लगातार हो रही बयानबाजी

    हाल ही में ममता बनर्जी के एक काफिले के सामने कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इसके बाद सोमवार को एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा के लोगों ने राम को अपना एजेंट बना रखा है, क्या भाजपा ने अब तक राम के किसी मंदिर का निर्माण करवाया है, या वो सिर्फ राम का नाम ही लेते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+