समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, इनको मिला टिकट

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवीरों के नाम हैं। मुरादाबाद, बरेली, उन्नाव, झांसी और कुशीनगर से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा लाल, झांसी से श्याम सुन्दर दास और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

यूपी में 37 सीटों पर लड़ रही है सपा

यूपी में 37 सीटों पर लड़ रही है सपा

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक 28 सीटों पर कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर चुके हैं। वहीं 38 सीटों पर बसपा और पश्चिम यूपी की तीन सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल चुनाव लड़ रही है। अमेठी और रायबरेली पर गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारा है।

 सपा से ये बड़े चेहरे मैदान में

सपा से ये बड़े चेहरे मैदान में

समाजवादी पार्टी से आजम खान, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह समत पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से उतरे हैं। आजम खान रामपुर, डिंपल यादव कन्नौज और संभल से शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव मैदान में हैं।

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में समजावादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। लिस्ट में अखिलेश यादव के अलावा रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव और राजेंद्र चौधरी राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+