आज का ताजा सर्वे: क्या 2019 में फिर लौटेगी मोदी सरकार, क्या कहता है सर्वे?

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद देश का बड़ा ओपिनियन पोल, जानिए कितनी सीटें जीत सकती है भाजपा?

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आखिरकार 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किस दल की बनने वाली है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इस बीच देश के अलग-अलग राज्यों को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर का बड़ा ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।

यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान

यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में बने सपा-बसपा और आरएलडी के महागठबंधन को बड़ा फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, भाजपा को यूपी में नुकसान होता हुआ दिख रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि महागठबंधन को 43 फीसदी वोट। वहीं कांग्रेस को महज 10 फीसदी वोट मिलते हुए नजर आ रहे हैं। सीटों की अगर बात करें यूपी की 80 सीटों में से महागठबंधन 47 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है, जबकि एनडीए 29 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। इनके अलावा कांग्रेस को यूपी में 4 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार में एनडीए को मजबूती

बिहार में एनडीए को मजबूती

बात अगर बिहार की करें तो यहां के ओपिनियन पोल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। बिहार में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि यूपीए काफी नुकसान में दिखाई दे रहा है। ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक, बिहार में एनडीए को करीब 49 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि यूपीए को केवल 37 फीसदी वोट। 14 फीसदी वोट अन्य के खाते में जाता हुआ नजर आ रहा है। सीटों के मामले में भी एनडीए काफी मजबूत नजर आ रहा है। बिहार में एनडीए को 36 सीटें मिल सकती हैं, जिनमें से भाजपा को 16 और जेडीयू-एलजेपी को 20 सीटें। वहीं, यूपीए को केवल 4 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं, जो केवल आरजेडी को मिल सकती हैं। कांग्रेस का यहां खाता खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

भाजपा-शिवसेना को कितनी सीटें

भाजपा-शिवसेना को कितनी सीटें

48 सीटों वाले महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक, यहां एनडीए को 46 फीसदी, यूपीए को 41 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिल सकता है। सीटों के मामले में भी भाजपा-शिवसेना का गठबंधन यूपीए पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। सर्वे के नतीजों के अनुसार, यहां भाजपा-शिवसेना का गठबंधन 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। 13 सीटें यूपीए के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं। अलग-अलग नतीजों की अगर बात करें तो भाजपा को 21 और शिवसेना को 14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 7 और एनसीपी को 6 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं।

बाकी राज्यों में क्या कहता है सर्वे

बाकी राज्यों में क्या कहता है सर्वे

अब बात करते हैं पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत बाकी राज्यों की। अलग अलग राज्यों में किए गए ओपिनियन पोल के नतीजें नीचे दिए गए हैं।

राजस्थान:-
कुल सीटें- 25
एनडीए- 20
यूपीए- 5

छत्तीसगढ़:-
कुल सीटें- 11
एनडीए- 6
यूपीए- 5

मध्य प्रदेश:-
कुल सीटें- 29
एनडीए- 24
यूपीए- 5

पश्चिम बंगाल:-
कुल सीटें- 42
टीएमसी- 34
एनडीए- 8
यूपीए- 0

ओडिशा:-
कुल सीटें- 21
एनडीए- 12
बीजेडी- 9

झारखंड:-
कुल सीटें- 14
यूपीए- 10
एनडीए- 3
जेवीएम-1

पूर्वोत्तर के राज्य-
कुल सीटें- 25
एनडीए- 13
यूपीए- 10
अन्य- 2

पंजाब:-
कुल सीटें- 13
यूपीए- 12
एनडीए- 1
आप- 0

दिल्ली:-
कुल सीटें- 7
भाजपा- 7
कांग्रेस- 0
आप- 0

उत्तराखंड:-
कुल सीटें- 5
एनडीए- 5
यूपीए- 0

हिमाचल:-
कुल सीटें- 4
भाजपा 4
कांग्रेस 0

हरियाणा:-
कुल सीटें- 10
एनडीए- 7
यूपीए- 3

पंजाब:-
कुल सीटें-
एनडीए-
यूपीए-

जम्मू कश्मीर:-
कुल सीटें- 6
यूपीए- 4
भाजपा- 2
पीडीपी- 0

दक्षिण भारत:-
5 राज्यों की कुल सीटें- 129
एनडीए- 21
यूपीए- 63
अन्य- 45

क्या कहती है देश की फाइनल तस्वीर?

क्या कहती है देश की फाइनल तस्वीर?

अलग-अलग राज्यों के ओपिनियन पोल के बाद अब बात करते हैं देश की फाइनल तस्वीर की। ओपिनियन पोल 28के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की कुल 543 सीटों में से एनडीए को 264 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यूपीए 141 सीटों पर जीत हासिल करता हुआ नजर आ रहा है। जबकि, 138 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं। यानी आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बन सकता है। वोट शेयर की अगर बात करें तो एनडीए को 41 फीसदी, यूपीए को 31 फीसदी और अन्य को 28 फीसदी वोट मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+