लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, उन 22 राज्यों को जहां एक चरण में होंगे चुनाव

नई दिल्ली- चुनाव आयोग ने रविवार को आम चुनाव के लिए तारीखों का जो ऐलान किया है, उसके मुताबिक कुल 22 राज्यों में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। हालांकि, जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, उनकी चुनाव की तारीखें अलग-अलग हैं। कुल मिलाकर यह 7 चरणों की 5 तारीखें हैं, जिनमें किसी न किसी राज्य में एक ही चरण में मतदान होने हैं। इसमें गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्य भी हैं, तो चंडीगढ़ जैसे एक सीट वाला केंद्र शासित प्रदेश भी।

lok sabha elections 2019 in 22 states polling will be held in single phase

इन 22 राज्यों में एक चरण में चुनाव

आंध्र प्रदेश- 11 अप्रैल
अरुणाचल प्रदेश- 11 अप्रैल

गोवा- 23 अप्रैल
गुजरात- 23 अप्रैल

हरियाणा- 12 मई
हिमाचल प्रदेश- 19 मई

केरल- 23 अप्रैल
मेघालय- 11 अप्रैल

मिजोरम- 11 अप्रैल
नगालैंड- 11 अप्रैल
पंजाब- 19 मई

सिक्किम- 11 अप्रैल
तेलंगाना- 11 अप्रैल

तमिलनाडु- 18 अप्रैल
उत्तराखंड- 11 अप्रैल

अंडमान एवं निकोबार- 11 अप्रैल
दादर और नगर हवेली- 23 अप्रैल

दमन एवं दीव-23 अप्रैल
लक्षद्वीप- 11 अप्रैल

दिल्ली- 12 मई
पुडुचेरी- 18 अप्रैल
चंडीगढ़-19 मई

इनके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए भी 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा सिक्किम विधानसभा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए भी 11 अप्रैल को ही वोट पड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+