Election Results 2024: किसकी होगी सरकार? चुनाव परिणाम पर सबसे तेज और विश्वसनीय कवरेज Dailyhunt पर

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम चुका है। इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस, आप के अलावा कई अन्य राजनीतिक दलों के दिग्गज मैदान में है। 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही सभी उम्मीदवारों का भविष्य मत पेटियों में बंद हो चुका है और अब सबकी निगाहें केवल रिजल्ट की तिथि यानी 4 जून पर टिकी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चुनावी प्रकिया जैसे- जैसे समापन की ओर बढ़ रही है, तमाम आ‍ँखें मतगणना के दिन पर टिकी हैं। सबके सामने एक ही सवाल है कि केंद्र में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी? इस सवाल का जवाब तो 4 जून को ही मिलेगा लेकिन चुनाव-नतीजों को सबसे पहले और निष्पक्ष तरीके से जानने-समझने के लिए विश्वसनीयता में सबसे आगे न्यूज प्लेटफार्म डेलीहंट (Dailyhunt) के साथ बने रहना होगा। आईए जानते हैं कि डेलीहंट किस सटीकता के साथ लोकसभा चुनाव परिणामों को जनता के बीच रखेगा।

Dailyhunt updates Lok Sbha Election 2024 Results

दरअसल, 4 जून वो दिन होगा जब 543 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे। मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। दोपहर तक शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है, जिससे संभावित नतीजों की झलक मिलेगी। हालांकि, परिणामों की स्पष्ट तस्वीर दोपहर बाद आ सकती है लेकिन आधिकारिक नतीजे चुनाव आयोग द्वारा 4 जून की देर रात या 5 जून की सुबह घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसी दिन अगली केंद्र सरकार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

1 जून को तमाम एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जाहिर की गई है। इन एग्जिट पोल्स में एनडीए को इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने 361-401 सीट, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने 400 सीट, एबीपी न्यज-सी वोटर ने 353-383 सीट, रिपब्लिक भारत-पी मार्क ने 359 सीट, इंडिया न्यूज-डी-डायनमिक्स ने 371 सीट, रिपब्लिक भारत-माटरिज ने 353-368 सीट, दैनिक भास्कर ने 281-350 सीट, न्यूज नेशन ने 342-378 सीट, टीवी9 भारतवर्ष ने 342 सीट, टाइम्स नाउ-ईटीजी ने 358 सीट, इंडिया टीवी सीएनएक्स ने 362-392 सीट, जन की बात ने 362-392 सीट पर जीत मिलने की संभावना जाहिर की है। हालांकि एग्जिट पोल्स के आंकड़े अक्सर सटीक नहीं होते हैं।

ऐसे में डेलीहंट पर, हमारा कवरेज आपको सर्वेक्षणों को समझने में मदद करेगा। कवरेज में केवल रुझान और हार-जीत और सीटों की संख्या ही नहीं बल्कि शामिल होंगे रोचक विश्लेषण और अन्य महत्त्वपूर्ण बातें। डेलीहंट पर चुनाव परिणामों के व्यापक कवरेज के मुख्य आकर्षण ये हैं:

  • रुझानों और परिणामों का सूचीबद्ध तरीके से लाइव अपडेट।
  • रुझान और परिणामों से लेकर सीटों की संख्या का सबसे तेज अपडेट
  • चुनावी हार जीत के डेटा के साथ पिछले परिणामों से तुलना और विवेचन
  • राज्य-वार और निर्वाचन क्षेत्र-वार, सीट परिवर्तन पर अपडेट
  • सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं और ट्विटर रुझान
  • लाइव वीडियो, वायरल मीम्स, चुनाव परिणाम पर ट्रेंडिंग समाचार के अतिरिक्त देश-दुनिया‍ँ की तमाम खबरें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+