Lok Sabha election results 2019: पार्टी बदलकर चुनाव लड़े तो मुंह के बल गिरे ये नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के फाइनल नतीजे सामने आ चुके हैं। एक बार फिर से देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया है। रिजल्ट्स में साफ नजर आ रहा है कि मतदाताओं पर मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला है। इस बार 'मोदी लहर' का असर कितना था इसका पता चुनावी आंकड़ों को देखकर स्पष्ट हो जाता है, जहां केंद्र में सत्ता संभाल रही बीजेपी ने अपने दम पर 2014 लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें अपने नाम की हैं। भाजपा ने इस बार 542 में से 303 सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं एनडीए गठबंधन ने 354 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पार्टी बदलकर चुनाव लड़े तो मुंह के बल गिरे ये नेता

इस बार के चुनाव में एक और खास बात देखने को मिली और वो ये है कि कई दिग्गज नेता जिन्होंने चुनाव से पहले पाला बदलकर दूसरे दल में एंट्री मारी, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। इन दिग्गजों में कई ऐसे भी हैं जो दूसरे दलों से भारतीय जनता पार्टी में आए थे। हालांकि 'मोदी लहर' के बावजूद भी उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। वहीं बीजेपी छोड़कर दूसरे दलों में गए नेताओं को भी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

भाजपा से कांग्रेस में गए शत्रुघ्न सिन्हा को मिली करारी शिकस्त

भाजपा से कांग्रेस में गए शत्रुघ्न सिन्हा को मिली करारी शिकस्त

इस फेहरिस्त में सबसे बड़ा नाम बिहार के पटना साहिब सीट से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा का सामने आ रहा है। तकरीबन 28 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहे शत्रुघ्न ने चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर कांग्रेस में एंट्री मारी थी। हालांकि उनके कांग्रेस में जाने का उन्हें खास फायदा नहीं मिला और बिहार की पटना साहिब सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद को करीब 61.85 फीसदी वोट मिले, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को महज 32.87 फीसदी मत ही मिले। इस तरह से बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने करीब 2,84,657 वोटों से शत्रुघ्न सिन्हा को हराया।

BJD छोड़कर बीजेपी में आए बिजयंत पांडा नहीं कर सके कमाल

BJD छोड़कर बीजेपी में आए बिजयंत पांडा नहीं कर सके कमाल

नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल से सांसद रहे बिजयंत पांडा ने चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर बीजेपी में एंट्री की थी। उन्हें पार्टी ने एक बार फिर से केंद्रपाड़ा से उम्मीदवार भी बना दिया लेकिन 'मोदी लहर' के बावजूद उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। बीजेपी उम्मीदवार अनुभव मोहंती ने बिजयंत पांडा को करीब 124755 वोटों से हराया। बीजेडी उम्मीदवार अनुभव मोहंती को जहां करीब 50.87 फीसदी वोट मिले, वहीं बिजयंत पांडा को 38.53 फीसदी मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

श्यामाचरण गुप्ता भी हारे, बीजेपी छोड़कर सपा में गए थे

श्यामाचरण गुप्ता भी हारे, बीजेपी छोड़कर सपा में गए थे

2014 चुनाव में बीजेपी के टिकट पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से सांसद बने श्यामाचरण गुप्ता ने इस बार ठीक चुनाव से पाला बदल लिया था। उन्होंने बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामा था और पार्टी ने उन्हें बांदा लोकसभा सीट से उतारा लेकिन उनका ये दांव कामयाब नहीं हो सका। उन्हें करीब 58938 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी उम्मीदवार आरके सिंह पटेल ने उन्हें शिकस्त दी। आरके सिंह पटेल को जहां इस चुनाव 46.2 फीसदी वोट मिले, वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्ता को महज 40.5 फीसदी मत मिले।

सपा से बीजेपी में आई जया प्रदा को आजम ने दी शिकस्त

सपा से बीजेपी में आई जया प्रदा को आजम ने दी शिकस्त

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को हार का सामना करना पड़ा है। कभी समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेता रहीं जया प्रदा ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थामा था। उन्हें पार्टी ने रामपुर सीट से टिकट दिया, सपा के दिग्गज नेता आजम खान ने जया प्रदा को 1 लाख 9 हजार 997 वोटों के अंतर से हरा दिया। नतीजों में आजम खान को 5 लाख 59 हजार 177 वोट मिले, वहीं बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा कुल 4 लाख 49 हजार 180 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के मतों का प्रतिशत देखें तो आजम खान को 52.71 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि जया प्रदा के पक्ष में 42.34 फीसदी मत पड़े।

बीजेडी से भाजपा में बलभद्र माझी तीसरे नंबर पर रहे

बीजेडी से भाजपा में बलभद्र माझी तीसरे नंबर पर रहे

ओडिशा में बीजू जनता दल का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बलभद्र माझी को भी हार का सामना करना पड़ा है। प्रदेश के नवरंगपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे बलभद्र माझी को बीजेडी के रमेश चंद्र माझी ने हराया। रमेश चंद्र माझी को 3 लाख 92 हजार 504 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रदीप कुमार माझी को 3 लाख 50 हजार 870 मत मिले। तीसरे नंबर पर आए बीजेपी उम्मीदवार बलभद्र माझी के पक्ष में 3 लाख 42 हजार 839 मत पड़े। जीतने वाले बीजेडी उम्मीदवार को करीब 33.85 फीसदी, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार को 30.26 फीसदी और बीजेपी उम्मीदवार को 29.56 फीसदी मत मिले।

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+