मोदी की 'सुनामी' में डूबी कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों की नैय्या

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव से पहले तमाम एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत के दावे किए थे और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही यह साफ भी हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर मौका दिया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के लिए चुनावी नतीजे बड़ा झटका साबित हुए हैं जहां पार्टी कई राज्यों में खाता नहीं खोल सकी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना पड़ा। इसके अलावा कांग्रेस ने 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

शीला दीक्षित को मिली करारी हार

शीला दीक्षित को मिली करारी हार

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को मनोज तिवारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के हाथों शीला दीक्षित को उत्तर पूर्व दिल्ली की सीट पर 3 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को दिल्ली की सातों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट पर हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के रमेश कौशिक ने हुड्डा को करीब 1.60 लाख वोटों के अंतर से हराया।

हरीश रावत भी नहीं जीत सके

हरीश रावत भी नहीं जीत सके

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे अपनी पारंपरिक सीट सोलापुर को नहीं बचा सके। शिंदे को भाजपा के जय सिद्धेश्वर शिवारचरी ने 1,58,608 वोटों से हराया। जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण नांदेड से अपनी सीट नहीं बचा सके। उनको भाजपा के प्रतापराव पाटिल ने 40148 वोटों से शिकस्त दी।

दिग्विजय भी भोपाल से हारे

दिग्विजय भी भोपाल से हारे

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत को भी हार का सामना करना पड़ा। हरीश रावत विधानसभा चुनाव में भी 2 सीटों से चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों सीटों पर हार गए थे। साल 2014 में हरिद्वार से चुनाव हारने वाले रावत को इस बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने 3 लाख से अधिक मतों से मात दी। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पार्टी ने भोपाल से टिकट दिया था, जिनको बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने 3 लाख से अधिक वोटों से अंतर से हराया।

सुशील कुमार शिंदे और वीरप्पा मोईली भी हारे

सुशील कुमार शिंदे और वीरप्पा मोईली भी हारे

अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम तुकी को अरुणाचल पश्चिम सीट पर भाजपा नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 1,54,404 मतों से करारी शिकस्त दी। इसके अलावा 8 साल तक मेघालय के सीएम रहे मुकुल संगमा को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें एनपीपी की आगाथा संगमा ने तौरा सीट से 50 हजार से अधिक वोटों से मात दी। कर्नाटक से सीएम रहे वीरप्पा मोईली को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चिकबल्लपुर सीट पर बीजेपी के बीएन बच्चे गौड़ा ने मोईली को करीब 1.9 लाख वोटों के अंतर से मात दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+