Lok Sabha Election Results 2019: मनोज तिवारी का दावा- अबकी बार 300 पार
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ईकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि 350 से ज्यादा सीटें लेते हुए पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। बता दें कि 7 चरणों में 542 लोकसभा सीटों की गिनती गुरुवार को शुरू हुई है। तिवारी ने एएनआई से बातीचत करते हुए कहा, 'पिछली बार देश का ध्यान उम्मीद पर था और भाजपा ने करीब 300 सीटें जीते थी।

मगर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को विश्वास है। वह प्रधानमंत्री के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। मुझे भरोसा है कि हम 350 से अधिक सीटों पर रहते हुए सत्ता में लौटेंगे।' आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा से मनोज तिवारी, कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आप से दिलीप पांडे के बीच जोरदार टक्कर चल रही है।
तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस में सभी लोग खराब नहीं है। कुछ लोगों को जानकारी है कि उनकी पार्टी ने पहले कुछ गलतियां की है, जिसका खामियाजा उन्हें अभी भुगतना पड़ रहा है। जो भी मोदी जी जैसे काम नहीं कर पा रहे हैं, कम से कम वह उनकी तारीफ कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने काफी ऊंचा स्तर स्थापित किया है।'
Manoj Tiwari confident of abki baar, 300 paar
Read @ANI Story | https://t.co/RQDwD1sfSZ pic.twitter.com/yghjN1gNu2
— ANI Digital (@ani_digital) May 23, 2019












Click it and Unblock the Notifications