जीत के लड्डू खा चुके इस BJP उम्मीदवार को अचानक मिली हार की खबर और फिर...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने कई राज्यों में क्लीन स्वीप किया तो कुछ ऐसे राज्य रहे जहां पार्टी ने एक-दो सीटों को छोड़कर बाकी अन्य पर जबरदस्त जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ भी उन्हीं राज्यों में से एक रहा, जहां पार्टी ने 11 में से 9 लोकसभा सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की। हालांकि छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला।

जीत का जश्न मनाने लगे थे बीजेपी सपोर्टर

जीत का जश्न मनाने लगे थे बीजेपी सपोर्टर

कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। अन्य जगहों की तरह यहां भी बीजेपी के समर्थक जश्न मनाने लगे थे। मिठाई बांटी जाने लगी थी। समर्थकों ने अपने नेता को मिठाई खिलानी शुरू कर दी और फूल-माला पहनाने लगे और जश्न मनाया जाने लगा, हालांकि अभी गिनती बाकी थी। पाली तानाखार और रामुपर की ईवीएम खुली तो ज्योतिनंद पिछड़ने लगे।

कांग्रेस को मिली इस सीट पर जीत

कांग्रेस को मिली इस सीट पर जीत

देर शाम से लगभग साफ हो गया कि इस सीट पर कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना मंहत ने करीब 25 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिनंद दुबे को मात दी। बीजेपी के खेमे में सुबह से मन रहा जश्न का दौर थम चुका था। बीजेपी के समर्थकों में निराशा का माहौल था। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल कर राज्य में सीटों की संख्या 2 तक पहुंचा दी।

छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर मिली कांग्रेस को जीत

छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर मिली कांग्रेस को जीत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली बीजेपी के लिए लोकसभा चुनावों में ये जीत बहुत बड़ी मानी जा रही है। 5 महीने पहले, बीजेपी को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस लिहाज से ये जीत काफी मायने रखती है। बीजेपी ने राज्य की 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ के अलावा बीजेपी ने कांग्रेस शासित राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान में बीजेपी ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+