छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा का कमाल, सभी 11 सीटों पर हार-जीत का पूरा हाल
छत्तीसगढ़: किसे मिली जीत, कौन हारा? सभी 11 सीटों का हाल
नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। देशभर में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिला है। एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिली हैं। 2014 में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने इस बार यहां 9 सीटों पर जीत हासिल की है। प्रदेश में बस्तर और कोरबा की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बाकी नौ सीटें भाजपा को मिली हैं। ये है छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के विजेता कैंडिडेट और दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों की लिस्ट-

- बस्तर लोकसभा सीट: कांग्रेस के दीपक बैज ने भाजपा के बैदूराम कश्यप को 38,982 वोटों से हराया।
- बिलासपुर लोकसभा सीट: भाजपा के अरुण साव ने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 1,41,763 वोटों से हराया।
- दुर्ग लोकसभा सीट: भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को 3,91,978 वोटों से हराया।
- जंजगीर चंपा लोकसभा सीट: भाजपा के गुहाराम अलगेले ने कांग्रेस के रवि पारसरम भारद्वाज को 83,225 वोटों से हराया।
- कांकेर लोकसभा सीट: भाजपा के मोहन मनदेवी ने कांग्रेस के बिरेश ठाकुर को 6914 वोटों से हराया।
- कोरबा सीट पर कांग्रेस के ज्योत्सना चरणदास ने भाजपा के ज्योतिनंद को 26,349 वोटों से हराया।
- महासमंद लोकसभा सीट: भाजपा के चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 90, 511 वोटों से हराया।
- रायगढ़ लोकसभा सीट: भाजपा के गोमती साय ने कांग्रेस के ललजीत सिंह को 66,027 मतों से हराया।
- रायपुर लोकसभा सीट: भाजपा के सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को 3,48,228 वोट से हराया।
- राजनंदगांव लोकसभा सीट: भाजपा के संतोष पांडे ने कांग्रेस के भोला राम को 1,11,966 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
- सरगुजा लोकसभा सीट: भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के खेल साई सिंह को 1,57,873 वोटों से हराया।












Click it and Unblock the Notifications