Lok Sabha Election Results 2019: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यहां 7 लोकसभा सीटों पर राजनीति के साथ खेल एवं संस्कृति जगत के भी कई धुरंधर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सातों सीटों पर विजय पताका फहराई थी। एक्जिट पोल की मानी जाए तो इस बार भी इतिहास खुद को दोहरा सकता है।

lok sabha election results 2019: BJP leads in all 7 seats in Delhi

जल्दी ही दिल्ली की सातों सीटों के चुनावों के परिणाम आने वाले हैं। रुझान बता रहे हैं कि भाजपा सात की सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के हंसराज हंस 'आप' के गगन सिंह से 22,280 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि साउथ दिल्ली सीट पर बीजेपी के रमेश विधूड़ी भी आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 9985 वोटों से आगे हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा 7342 वोटों से आगे चल रहे हैं। ये रुझान सुबह सवा ग्याहर बजे तक के हैं।

यह भी पढ़िए- lok sabha election results 2019: बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 272 का आंकड़ा पार किया

इसके अलावा पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी और राघव चड्ढा इन सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहें हैं। पूर्वी दिल्ली की सीट भी भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के चुनावी मैदान में उतरने के कारण हाईप्रोफाइल हो चुकी है। इस मुकाबले में शुरुआती रुझानों में गंभीर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर गंभीर का मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। इस बार के एक्जिट पोल के मुताबिक यह सीट भाजपा के खाते में जाने का अनुमान जताया गया था।

जबकि चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्द्धन सिंह बीजेपी के लोकप्रिय उम्मीद हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर शीला दीक्षित ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से है। यह जीत तिवारी के खाते में लगभग सुनिश्चित बताई जा रही है। रुझान में मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के रमेश बिधुड़ी चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+