Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election Results 2019: पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव के परिणाम भी जल्द ही आने वाले हैं। ताजा रुझान यहां पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में केवल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि खेल एवं संस्कृति जगत के भी कई धुरंधर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में एक हाईप्रोफाइल प्रत्याशी हैं भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर।

lok sabha election results 2019: BJP candidate Gautam Gambhir is leading in east Delhi

भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को लोकसभा चुनाव टिकट दिया था। ये गौतम के लिए पहला चुनाव है। क्रिकेट के मैदान में सफलता के झंडे गाड़ने वाले गंभीर फिलहाल चुनाव के मैदान में भी आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह अपडेट सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक की है। यहां पर गंभीर का मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। इस बार के एक्जिट पोल के मुताबिक यह सीट भाजपा के खाते में जाने का अनुमान जताया गया था।

यह भी पढ़िए- Lok Sabha Results 2019 Live: यूपी में 21 सीटों पर महागठबंधन आगे

गौरतलब है कि यह सीट गंभीर के चुनावी मैदान में उतरते ही सुर्खियों में आ गई थी। आप प्रत्याशी आतिशी ने गंभीर ने दो वोटर आईडी रखने का आरोप लगाया था। बाद में गंभीर पर ये भी आरोप लगे कि उन्होंने आतिशी के खिलाफ काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पर्चे भी बंटवाए थे। आपको बता दें कि इस सीट में पिछले चुनाव में भाजपा के महेश गिरि सांसद चुने गए थे। इससे पहले शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी यहां से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने तब 2009 में कांग्रेस के भाजपा के प्रत्याशी चेतन चौहान को शिकस्त दी थी। चेतन चौहान भी भारत के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं।

भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सातों सीटों पर कमल खिलवाया था। यदि एक्जिट पोल की मानी जाए तो इस बार भी इतिहास खुद को दोहरा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+