प्रशांत किशोर कहां हैं? बीजेपी की हार के बाद सोशल मीडिया पर पूछ रहे लोग
Where is Prashant Kishore? लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 ने सभी को अचंभित कर दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए इस चुनाव में 300 पार का आंकड़ा भी पार करता नजर नहीं आ रहा है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन अब तक के इतिहास का सबसे मजबूत विपक्षी गठबंधन बन चुका है।
चुनाव परिणामों में भाजपा को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर लोग भाजपा की बंपर जीत का दावा करने वाले रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लोग ढूढ़ रहे हैं। प्रशांत किशोर पर लोग जमकर मीम बना रहे हैं और उनके द्वारा चुनाव से एग्जिट पोल आने के बाद दावों का माखौल उड़ा रहे हैं।

बता दें प्रशांत किशोर ने दो दिन पहले भाजपा की बंपर जीत की भविष्यवाणी की थी उन्होंने कहा था कि भाजपा के 300 से अधिक सीटों पर जीत की संभावना है। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा था भाजपा 2019 के चुनाव की तरह 303 सीटें या इससे अधिक हासिल करेगी। जबकि हकीकत में भाजपा क्या पूरा एनडीए गठबंधन 300 तक का आंकड़ा नहीं छू पाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर ट्रेंड हो रहे हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स लिख रहे हैं हमारे एग्ज़िट पोलस्टर और प्रशांत किशोर कहां हैं? गोदी मीडिया पर दो दिन तक नाचते रहे और दावा किया कि बीजेपी 300+ से 370 तक पहुंच जाएगी, लेकिन अब गायब हो गई!
वहीं एक ने लिखा योगेन्द्र यादव से प्रशांत किशोर को उनसे सीखना होगा। एक यूजर ने लिखा लगता है लोग प्रशांत किशोर की ओछी चालों को समझ गए हैं।
Any Modi's or Prashant Kishore's thirsty? pic.twitter.com/kQ2suOUaKw
— Sreekara Adwaith (@Adwaith_WS) June 4, 2024
Where are our exit pollsters & Prashant Kishore? Dancing around on Godi media for 2 days claiming BJP at 300+ to 370, but disappeared now!
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) June 4, 2024
So much for their credibility
How's Prashant Kishore? pic.twitter.com/O5G5bLrtDU
— Rijo M. John (@RijoMJohn) June 4, 2024
2014 चुनाव में भाजपा की जीत में प्रशांत किशोर की थी अहम भूमिका
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर जो कि 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के रणनीतिकार थे और तब मोदी ने रिकार्डतोड़ जीत हासिल कर केंन्द्र में सत्ता हासिल कर पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रशांत किशोर ने उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद पिछले कुछ वर्षों में हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, ममता बनर्जी की टीएमसी, नितीश कुमार समेत अन्य कई पार्टियों की नैय्या पार लगवाई और इस लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में अपनी खुद की पार्टी बनाकर अन्य पार्टियों से किनारा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications