Lok Sabha Polls: '...सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए', राहुल ने चुनाव से पहले बताया BJP का मतलब
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस की सत्ता का मतलब बयां किया है। साथ ही कहा कि आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को 'देश बनाने' और 'देश बिगाड़ने' वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा। कांग्रेस और INDIA मतलब युवाओं की पहली नौकरी पक्की, किसानों को MSP की गारंटी है। वहीं बीजेपी का मतलब बेरोजगारी पक्की और किसानों पर कर्ज का बोझ है। आइए जानते हैं राहुल ने बीजेपी का क्या मतलब बताया...

बीजेपी का मतलब
- बेरोजगारी पक्की
- किसानों पर कर्ज का बोझ
- असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं
- मजबूर और बेबस मजदूर
- वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण
- तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र
कांग्रेस और INDIA मतलब
- युवाओं की पहली नौकरी पक्की
- किसानों को MSP की गारंटी
- हर गरीब महिला लखपति
- श्रमिक को न्यूनतम 400 रुपए प्रतिदिन
- जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे
- सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार












Click it and Unblock the Notifications