देश की जनता को Whatsapp पर मिल रहा PM Modi का लेटर, कांग्रेस ने लगाया डेटा चोरी का आरोप
PM Modi Letter on Whatsapp: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को पत्र लिखा है। जो कि व्हाट्सअप के जरिए भेजा रहा है। जिसमें सरकार की योजनाओं और कामों के बारे में पूछा गया है, जिस पर अब कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चिट्ठी लिखा है। यह भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा लोगों को भेजा जा रहा है। पीएम मोदी ने चिट्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। जिस पर अब कांग्रेस आपत्ति जताई है।

लोगों को ये लेटर पीडीएफ फॉर्मेट में मिल रहा है, जिसके साथ लिखा है-"नमस्कार, यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई वाली भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा भेजा गया है। पिछले दस वर्षों में भारत सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ देश के 140 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मिला है एवं भविष्य में भी मिलता रहेगा। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ एवं आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। अतः आपसे अनुरोध है कि योजनाओं को लेकर आपके विचार अवश्य लिखें।"
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
जिस पर अब कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए चुनाव आयोग से सवाल किया है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए लिखा-"कुछ इस तरह भारतीय जनता पार्टी सरकारी संसाधनों का इस्तमाल करते हुए देश के नागरिकों के व्हाट्सएप पर संदेश भेज रही है। सरकार के पास मौजूद 140 करोड़ नागरिकों के Data को चुनावी कैम्पेन के लिए इस्तमाल किया जा रहा है। क्या मोदी जी का चुनाव आयोग इस पर रोक लगाएगा?"
जानिए लेटर में क्या लिखा है?
पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा- मेरे प्रिय परिवारजन, आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।"
पीएम मोदी ने आगे लिखा, "मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।"












Click it and Unblock the Notifications