INDIA Alliance: मुंबई में 1 सितंबर को विपक्षी दल भरेंगे हुंकार, जानिए दो दिन की बैठक का पूरा शेड्यूल
बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही इस बैठक में संयोजक नहीं बनाया जाएगा।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकने में जुट गए हैं। गैर बीजेपी दलों का गठबंधन 'इंडिया' चुनावी तैयारी को मजबूत और मुकम्मल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। उनका लक्ष्य बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में आने से रोकना है। इसी कड़ी में भारत विपक्षी गठबंधन मुंबई में अपनी अगली बैठक करने जा रहा है।
यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही इस बैठक में संयोजक नहीं बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो उसकी जगह 11 सदस्यों की एक कोर्डिनेशन कमेटी का गठन होगा। बैठक के लिए सांताक्रुज करीना स्थित पांच सितारा ग्रैंड हयात होटल की बुकिंग की गई है। होटल के 150 कमरे बुक किए गए हैं। आइए जानते हैं बैठक का क्या रहेगा शेड्यूल...

ऐसा रहेगा शेड्यूल
- तारीख - टाइम - कार्यक्रम
- 31 अगस्त- शाम 6 से 6:30 बजे तक - प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
- 31 अगस्त- शाम 6:30 बजे से - 'I-N-D-I-A' लोगो का अनावरण
- 31 अगस्त- रात 8 बजे- उद्धव ठाकरे द्वारा रात्रिभोज का आयोजन
- 1 सितंबर- सुबह 10:15 बजे- प्रतिनिधिमंडल की ग्रुप फोटो
- 1 सितंबर- सुबह 10.:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक - 'I-N-D-I-A' की बैठक
- 1 सितंबर- दोपहर 2:00 बजे- लंच
- 1 सितंबर- दोपहर 3:30 बजे - प्रेस कॉन्फ्रेंस












Click it and Unblock the Notifications