EXIT POLL:रेगिस्तान में खिलेगा कमल, कांग्रेस को सीटों का सूखा
इंडिया
टूडे
ग्रुप
पोस्ट
पोल
बात राजस्थान की करें तो यहां रेगिस्तान में कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा को जहां की 25 सीटों में से 21-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में में मात्र 0-4 सीटें मिल रही है। कांग्रेस की नैया पूरी तरह से डूबती दिख रही है। उसे सीटों का सूखा पड़ रहा है। जबकि अन्य के खाते में मात्र 0-1 सीटें मिल रही है।
सी-वोटर पोस्ट पोल
वहीं सी-वोटर के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक चुनाव के बाद राजस्थान में भाजपा को 22 सीटों के साथ सबसे आगे दिखाई जा रही है। वही कांग्रेस को यहां से भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। सी-वोटर सर्वे में कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं अन्य के खाते में 1 सीटें आ रही है।
एबीपी पोस्ट पोल
एबीपी न्यूज़ पोस्ट पोल के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में भाजपा के खाते में 22 सीटें आ रही है जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में मात्र एक सीटें मिल रही है। ये आंकड़ें भी भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।