Lok Sabha Election Date: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सबकी नजर VIP सीट पर, जानिए कब है वोटिंग
Lok Sabha Election Date: लोकसभा चुनाव का आज बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से 1 जून तक कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
वहीं, अब लोगों की नजर वीआईपी सोटों पर है। वीआईपी सीटों पर किन चरणों और किन तारीखों को वोटिंग होगी। वीआईपी सीट पर ये उम्मीदवार मैदान में हैं। पीएम मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

हेमा मालिनी मथुरा से मैदान में हैं। गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव (निरहुआ), गांधीनगर से अमित साह, अमेठी से स्मृति ईरानी, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, अरुणाचल प्रदेश से किरेन रिजिजू चुनाव लड़ रहे हैं।
वाराणसी- पीएम नरेंद्र मोदी (एक जून)
लखनऊ- राजनाथ सिंह (20 मई)
मथुरा- हेमा मालिनी (26 अप्रैल)
गोरखपुर- रवि किशन (01 जून)
आजमगढ़- दिनेश लाल यादव निरहुआ (25 मई)
गांधीनगर-अमित साह (7 मई)
अमेठी- स्मृति ईरानी- 20 मई
पोरबंदर- मनसुख मंडाविया- 7 मई
उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी- 25 मई
बांसुरी स्वराज- नई दिल्ली- 25 मई
अरुणाचल प्रदेश- किरेन रिजिजू- 17 अप्रैल
डिब्रूगढ़- सर्वानंद सोनेवाल- 17 अप्रैल
वायनाड- राहुल गांधी-26 अप्रैल
रायबरेली-20 मई
पटना- 01 जून
मैनपुरी- 7 मई
गाजियाबाद- 26 अप्रैल












Click it and Unblock the Notifications