अरुणाचल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्रा...क्या लोकसभा के साथ इन 5 राज्यों में भी होंगे विधानसभा चुनाव?

Lok Sabha Election 2024 Date: देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसी बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के साथ-साथ देश के पांच राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होंगे?

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) आज शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की जा सकती है।

Lok Sabha Election 2024 Date

आज 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद साफ हो जाएगी तस्वीर

हालांकि इस बार लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं...? इसका पता तो आज दोपहर 3 बजे ही चल पाएगा। इसी साल आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

असल में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभाओं का कार्यकाल जून महीने में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग इन 4 राज्यों की तारीखों का ऐलान करेगा। वहीं जम्मू कश्मीर में भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

क्या लोकसभा के साथ जम्मू कश्मीर में कराए जा सकते हैं चुनाव?

सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के सितंबर में आदेश दिया था कि 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए जाने चाहिए। हालांकि जम्मू कश्मीर में अप्रैल-मई में चुनाव कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

जम्मू-कश्मीर में अगर लोकसभा के साथ ही चुनाव कराए जाते हैं तो यह अनुच्छेद 370 के हटने के बाद वहां पहला चुनाव होगा। यहां विधानसभा की सीटें 83 से बढ़ाकर 90 की गई हैं। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 7 और अनुसूचित जनजाति 9 सीटें आरक्षित की गई हैं।

अगर लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो लोकसभा चुनाव अप्रैल से मई महीने तक चलेगा। ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही कराए जाए।

हालांकि बहुत हद तक इसका 'वन नेशन-वन इलेक्शन' कनेक्शन नहीं हो सकता है...क्योंकि देश में पहले भी लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव कराए जा चुके हैं। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का मतलब पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने से है ना कि कुछ राज्यों में साथ चुनाव कराने से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+