Lok Sabha Election: भाजपा ने त्रिपुरा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 दिग्गज नेताओं का नाम

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने त्रिपुरा लोकसभा चुनाव 2024 (अनुसूची -1 ए) और 7-रामनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा ने त्रिपुरा चुनाव के लिए 40 दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे टॉप पर है। उसके बाद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी का नाम है।

bjp campaign

इसके अलावा जिन नेताओं का नाम है, वो इस प्रकार हैं, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, डॉ. माणिक साहा, राजीब भट्टाचार्य, संबित पात्रा, बिप्लब कुमार देब, महारानी कृति सिंह देबबर्मा, रवीन्द्र राजू, प्रतिमा भौमिक, जिष्णु देव वर्मा, प्राणजीत सिंघा रॉय, राजू बिस्ता, हेमा मालिनी, अग्निमित्र पॉल, रेबती त्रिपुरा, मनोज तिवारी, सुवेन्दु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, रतन लाल नाथ, विकास देबबर्मा, सुधांग्शु दास, टिंकू रॉय, सैन्टाना चकमा, कल्याणी रॉय, अमित रक्षित, पापिया दत्ता, राम पाड़ा जमातिया, प्रमोद रियांग, भगवान दास, संभु लाल चकमा, मोहम्मद बिलाल मिया।

बता दें कि त्रिपुरा में आगामी लोकसभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं। पश्चिम त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। सीपीआई (एम) ने 2014 के लोकसभा चुनावों में राज्य की दोनों सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+