एक्ट्रेस ईशा कोप्पीकर ने थामा बीजेपी का दामन
Recommended Video

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी में नए चेहरों के जु़ड़ने का दौर जारी है। इस दौर में नया नाम एक्ट्रेस ईशा कोप्पीकर का जुड़ गया है। बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पीकर ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईशा कोप्पीकर को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा कोप्पीकर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से जाना जाता है। रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि 1998 में ईशा ने तमिल फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की। साल 2000 में ईशा 'फिजा' फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने डॉन, सलाम-ए-इश्क, क्या कूल हैं हम, हम तुम जैसी फिल्मों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications