आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है: पीएम मोदी

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने अपनी रैली में जमकर कांग्रेस से लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस व पीडीपी पर निशाना साधा, पीएम मोदी ने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और इनके हटने के बाद ही जम्मू कश्मीर की किस्मत चमक सकती है। कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद अब पीएम मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में भी जनसभा को संबोधित किया और एक बार फिर से विरोधियों पर तरकश के बाण चलाए, इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद में भी लोगों को संबोधित किया और जमकर सपा और बसपा पर हमला बोला, मोदी ने कहा कि इनको हमारी सच्चाई से खतरा है इसलिए दोनों साथ आ गए क्योंकि इन्हें डर है कि अलग-अलग रहेंगे तो दोनों साफ हों जाएंगे।

Moradabad Live: विपक्ष का एजेंडा सिर्फ गाली देना है: PM

पढ़े सारे अपडेट्स

LIVE Feed
Apr 14, 2019, 5:48 PM IST

राजनीति क्या-क्या न कराए. आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:47 PM IST

महामिलावट के एक और उम्मीदवार हैं, जिनको बाबा साहब की मूर्ति को माला पहनाना मंजूर नहीं है, लेकिन बहन जी इनके लिए वोट मांग रही हैं।
Apr 14, 2019, 5:47 PM IST

कई बार लोग पूछते हैं कि मैं उनको गठबंधन के बजाय महामिलावट क्यों कहता हूं? अब देखिए कैसे-कैसे लोग साथ आए हैं. ये किसने कहा था कि बहन जी ने यूपी की जनता को इतना लूटा है, कि उनकी मूर्तियों के पर्स टटोलोगे तो शायद उसमें से भी पैसे निकलेंगे: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:47 PM IST

23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार बनने के बाद तीन तलाक पर बना कठोर कानून संसद में फिर से लाया जाएगा: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:37 PM IST

हाफ-हाफ वालों को पूरा साफ कर देगी और एक बार फिर बीजेपी को पूर्ण बहुमत देगी:पीएम
Apr 14, 2019, 5:37 PM IST

असल में संकट अस्तित्व का था, इसलिए पहले की सारी गालियां पीछे छूट गईं और नारा बनाया 'मेरा भी माफ-तुम्हारा भी माफ वरना हो जाएंगे दोनों साफ।' लेकिन जनता इनको माफ नहीं करेगी- पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:36 PM IST

राजनीति क्या-क्या न कराए। आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:36 PM IST

यहां की चीनी मिलें किसानों का बकाया चुकाने को लेकर भी कुछ ना कुछ परेशानी कर रही हैं। वे भी कान खोलकर सुन लें चुनाव खत्म होने के बाद आपकी बारी आएगी: पीएम मोदी, मुरादाबाद में
Apr 14, 2019, 5:36 PM IST

आतंकियों ने जब उरी में गलती की तो वीर जवानों ने उन्हें दिन में भी तारे दिखा दिए थे-पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:36 PM IST

मुरादाबाद में बोले पीएम मोदी-अंतरिक्ष में भारत का शानदार प्रदर्शन आज चर्चा का विषय बना हुआ है
Apr 14, 2019, 5:35 PM IST

जिस नए भारत को बनाने का संकल्प हमने लिया है वो दमदार भी होगा और असरदार भी होगा: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:24 PM IST

भारत के पास दशक भर से सैटलाइट को मारने वाली तकनीक थी। कांग्रेस की सरकार से वैज्ञानिक इजाजत मांगते रहे, लेकिन वो रिमोट कंट्रोल वाली सरकार कांपती रही: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:22 PM IST

आज पूरा विश्व हिन्दुस्तान के साथ खड़ा है और पाकिस्तान के अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:22 PM IST

जिस नए भारत को बनाने का संकल्प हमने लिया है वो दमदार भी होगा और असरदार भी होगा: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 5:21 PM IST

अखिलेश यादव पर पीएम मोदी का तंज-शौचालय की चौकीदारी का महत्व विदेशी टोटियों वाला क्या जाने
Apr 14, 2019, 5:14 PM IST

मुरादाबाद में बोले प्रधानमंत्री मोदी-विपक्ष का एजेंडा सिर्फ गाली देना है
Apr 14, 2019, 4:28 PM IST

अलीगढ़ में बोले पीएम- मोदी अपनी कभी नहीं सोचता, देश की सोचता है।
Apr 14, 2019, 4:25 PM IST

पांच वर्ष के विकास का इतिहास और आने वाले 5 वर्ष में विकास की नई आस- पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:53 PM IST

आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं? पाकिस्तानी आतंकियों को घुसकर मारना चाहिए या नहीं? सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करनी चाहिए थी या नहीं? हमारे वीर जवानों को खुली छूट मिलनी चाहिए या नहीं: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:53 PM IST

कुछ लोगो को राजनीति बदलनी थी, लेकिन उन्होंने भी अपना नारा बना लिया है- सबसे पहले परिवार और रिश्तेदार।
Apr 14, 2019, 3:52 PM IST

पश्चिमी यूपी में कितना बड़ा पाप हुआ, पूरा देश इसका गवाह रहा है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:52 PM IST

अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए, ऐसे लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की दुख-तकलीफें, उन पर जो गुजरी, सबकुछ भुला दिया है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:52 PM IST

बाबा साहब से जुड़े 5 स्थानों को हमारी सरकार पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर रही है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Apr 14, 2019, 3:51 PM IST

उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जिसका फायदा सबको हुआ है: पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:51 PM IST

आप सभी लोगों के सहयोग से बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का इस चौकीदार ने प्रयास किया है, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर सरकार चलाई है।
Apr 14, 2019, 3:51 PM IST

आपका ये प्यार दिल्ली वालों की नींद खराब कर देता हैः पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:51 PM IST

ये बाबा साहब आंबेडकर के संविधान की वजह से एक दलित उपराष्ट्रपति के पद पर बैठे हैं। बाबा साहब की वजह से एक गांव-किसान का बेटा उपराष्ट्रपति और एक चायवाला पीएम बन सकाः पीएम मोदी नरेंद्र मोदी
Apr 14, 2019, 3:50 PM IST

हमारे देश में कुछ लोग हैं, जिन्हें 'भारत माता की जय' से दिक्कत हैः पीएम मोदी
Apr 14, 2019, 3:49 PM IST

पीएम मोदी यूपी के अलीगढ़ पहुंचे।
Apr 14, 2019, 1:04 PM IST

कांग्रेस वो पार्टी है जो न्याय दिलाने के नाम पर भी लोगों से धोखा कर जाती है. न्याय के नाम पर पीढ़ी दर पीढ़ी देश के लोगों को धोखा देना, कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है: पीएम
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+