Exit Poll 2019: सुवर्णा न्यूज के एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत
नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के बाद जारी किए अपने एग्जिट पोल में सुवर्णा न्यूज चैनल ने एनडीए को 305 सीटें दी हैं। वहीं कांग्रेस को 124 और अन्य को 113 सीटें मिलने की बात कही गई है। रविवार को ही आम चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हुई है। जिसके बाद अलग-अलग चैनलों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त का दावा कर रहे हैं।

दूसरे चैनलों के एग्जिट पोल की बात करें तो एग्जिट पोल के नतीजों में रिपब्लिक के सीवोटर और जन की बात एग्जिट पोल की अगर बात करें तो एनडीए को 295 से 315 सीटें और यूपीए को 122 से 125 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं टाइम्स नाऊ और वीएमआर के सर्वे में भी सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। टाइम्स नाऊ के सर्वे में दिल्ली की सभी सीटें बीजेपी के खाते में जाती हुई नजर आ रही हैं। न्यूज नेशन के सर्वे में भी एनडीए को 282 में से 290 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 118 से 126 सीटें और अन्य को 130 से 138 सीटों का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि देश में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications