Amrit Pal & Shaikh Abdul Rashid: जेल से चुनाव जीतने वाले MP अमृतपाल व अब्दुल राशिद कैसे लेंगे शपथ? जानें नियम
Amrit Pal Singh and Shaikh Abdul Rashid: लोकसभा चुनाव 2024 में दो निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने सलाखों के पीछे रहते हुए चुनाव जीता है। जेल से चुनाव जीतने वालों में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह व पंजाब के खडूर साहिब से और टेरर फंडिंग के आरोपी शेख अब्दुल राशिद इंजीनियर है।
अब सवाल उठ रहा है कि जेल में अमृतपाल सिंह व शेख अब्दुल रशिद सांसद पद की शपथ कैसे लेंगे? जेल में रहकर ही शपथ लेंगे या जेल से बाहर आएंगे?

क्या कहता है रिप्रेजेंटेशन आफ पीपुल एक्ट?
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार संविधान विशेषज्ञ पीडीटी अचारी के कहते हैं कि रिप्रेजेंटेशन आफ पीपुल एक्ट के तहत जो भी उम्मीदवार चुनाव में जीत दर्ज करता है, उसे पद की शपथ लेनी होती है। अगर शपथ लेने के समय कोई नवनिर्वाचित सांसद जेल में है तो उसे स्पेशल कस्टडी पैरोल या जमानत पर छोड़ा जाता है।
MP-MLA पहले भी जेल से आए शपथ लेने
ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमृतपाल सिंह व शेख अब्दुल रशिद ने ही जेल में रहते जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले से ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। साल 2020 में बसपा सांसद अतुल राय को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पैरोल दी थी। साल 2022 में सपा विधायक नाहिद हसन को शपथ के लिए जमानत दी गई थी।

अमृतपाल सिंह का चुनाव परिणाम
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सिख धर्मगुरु अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से साल 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 404430 वोट हासिल किए। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 207310 वोट मिले। अमृतपाल सिंह की जीत का अंतर 197120 वोट रहा। आम आमदी पार्टी के लालजीत सिंह बुल्लर 194836 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

शेख अब्दुल राशिद का चुनाव परिणाम
इंजीनियर राशिद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल राशिद ने जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा। राशिद को कुल 472481 व जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला को 268339 वोट मिले। राशिद की जीत का अंतर 204142 वोट रहा। टेरर फंडिंग के आरोप में इंजीनियर राशिद 9 अगस्त 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
संसद सत्र में भी भाग ले पाएंगे?
संविधान विशेषज्ञ कहते हैं कि जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले सांसद भी सामान्य सांसदों की तरह संसद सत्र में भाग ले सकते हैं। सवाल पूछ सकते हैं। भाषण दे सकते हैं। इन्हें विशेषाधिकार प्राप्त है, जिसके तहत सत्र में भाग लेने से नहीं रोका जा सकता। वे कोर्ट की अनुमति से संसद सत्र में भाग ले सकेंगे।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार 18वीं लोकसभा की कार्यवाही में अमृतपाल सिंह और शेख अब्दुल राशिद को कानूनी तौर पर भाग लेने से रोक दिया गया है।
9 जून को शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
अबकी बार देश में 292 सीटों के साथ एनडीए की वापसी हुई है। लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नवनिर्वाचत सांसदों को भी जल्द ही पद की शपथ दिलाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications